फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pregnant woman beaten and thrown out after dowry demands were not met.

Bareilly News: दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती को पीटकर निकाला

Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 27 Jul 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman beaten and thrown out after dowry demands were not met.
दुनका। गांव में विवाहिता ने दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भावस्था में पीटकर घर से निकालने के आरोप में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मैविस बानो ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह रुद्रपुर के पहाड़गंज के वार्ड 15 के हबीब अहमद से चार साल पहले हुआ था। शादी में गृहस्थी का सामान भेंट किया गया था। इसके बावजूद ससुराल वालों ने दहेज में एक लाख रुपये और महंगी वस्तुओं की मांग की। मांग पूरी न होने पर कमरे में बंद करके पीटा। भूखा रखा। वह नौ माह की गर्भवती हैं। शनिवार को पति के अलावा जेठ मुजीब अहमद, देवर मतीन अहमद, ससुर मुन्ने अहमद, सास नफीस, ननद निशा बी ने पीटकर घर से निकाल दिया। उसने मायके आकर पिता को आपबीती बताई। रविवार को बेटी को जन्म दिया है। पति को सूचना दी लेकिन नहीं आया।
विज्ञापन

दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत छह पर रिपोर्ट

भोजीपुरा। दहेज में पांच लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पचदौरा दोहरिया निवासी रिंकी को घर से निकाल दिया गया। इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिसके अनुसार रिंकी की शादी 30 अप्रैल 2025 को फतेहगंज पश्चिमी के वेदप्रकाश से हुई थी। रिंकी ने पति पर अवैध संबंधों व शराब के नशे में पिटाई का आरोप लगाया। परामर्श केंद्र पर सुलह के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। आरोप है कि जेठ ने 21 जुलाई को बंधक बनाकर पीटा। गर्भवती रिंकी का खून बहा और कान में चोट आई। भाई चरन सिंह के पहुंचने पर ससुराल वाले भाग गए, जिसके बाद डायल 112 पुलिस ने उनको आजाद कराया। चरन सिंह की तहरीर पर वेदप्रकाश, सास दन्नी देवी, जिठानी कांति, जेठ छोटे लाल उर्फ नन्हे, देवर रामकिशोर और नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed