फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   pre bord exam

Bareilly News: 15 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने छोड़ी प्री-बोर्ड परीक्षा

Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
pre bord exam
इंस्लामिया गर्ल्स इंटक कॉलेज में परिक्षा देती छात्राये ।
बरेली। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों की सोमवार को प्री बोर्ड परीक्षाएं शुरू हुईं। पहली परीक्षा ज्यादातर विद्यालयों में हिंदी विषय की कराई गई। लगभग 15 फीसदी विद्यार्थियों ने पहले दिन की प्री बोर्ड परीक्षा नहीं दी। विभाग की ओर से बार-बार कहने पर भी छात्र परीक्षा में अनुपस्थित रहे। यह हाल तब रहा जब इन अंकों के आधार पर छात्रों की स्थिति का आंकलन होना है और परीक्षा के अंक मूल अंकपत्र में जुड़ने भी हैं।
विज्ञापन

परीक्षा छोड़ने वाले छात्राओं की अपेक्षा छात्र ज्यादा रहे। कई विद्यालयों में समय अभाव के चलते दो पालियों में परीक्षा कराई गई। शिक्षकों का कहना है कि समय ज्यादा नहीं है, महज चार दिन में परीक्षाएं करानी हैं, इसलिए दो पालियों में परीक्षाएं कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा, हालांकि यह परीक्षार्थियों के लिए भी चुनौतीपूर्ण और थकान भरा है। ऐसा करने की वजह से बच्चों को बिना किसी छुट्टी के लगातार परीक्षाएं देनी पड़ रही हैं, लेकिन 21 से प्रयोगात्मक परीक्षाएं शुरू होने की वजह से ऐसा किया गया है।
विज्ञापन

हिंदी का पेपर आसान, विज्ञान को लेकर डर
परीक्षा में उपस्थित छात्रों ने बताया कि हिंदी का पेपर आसान था, लेकिन विज्ञान को लेकर उनके मन में थोड़ा डर है। कुछ छात्रों ने प्री बोर्ड को प्रैक्टिस के लिए बेहतर भी बताया। कहा, इससे उत्तर लिखने की क्षमता का अंदाजा लगा। हालांकि जिन छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी, उन्होंने इसके पीछे समय अभाव का तर्क दिया है। उनका कहना है कि बोर्ड परीक्षा में समय अब काफी कम रह गया है, स्कूल जाने और आने में समय खराब होगा, इसलिए घर पर ही परीक्षा की तैयारी करना सही समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार हाथ लगी ओएमआर शीट तो उत्साहित दिखे छात्र
नई शिक्षा नीति के तहत हाईस्कूल के बच्चों के लिए बहुविकल्पीय प्रश्नों पर आधारित प्रश्नपत्र दिया गया। इसके लिए प्री बोर्ड परीक्षा में पहली बार ओएमआर शीट बच्चों को अभ्यास कराने के लिए दी गई। बच्चों ने प्रश्नपत्र को ओएमआर शीट में गोले भरकर जवाब लिखा। इस पर बच्चों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह नया है। इस तरह के प्रश्नपत्र और ओएमआर शीट पर परीक्षा देना काफी अच्छा लगा।
समय से मूल्यांकन पूरा करके डाटा विभाग को देने का निर्देश
डीआईओएस सोमारू प्रधान ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं को समय से पूरा कराने और समय से उनका मूल्यांकन कार्य पूरा करने का निर्देश दिया है। मूल्यांकन कार्य पूरा करके उसकी सूचना विभाग को समय से देने का भी निर्देश जारी किया है।

कल केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक करेंगे डीआईओएस
डीआईओएस केंद्रों पर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए 18 जनवरी को मनोहर भूषण इंटर कॉलेज में बैठक करेंगे। सभी केंद्रों के नोडल अधिकारी और प्रधानाचार्य शामिल होंगे। नोडल अधिकारियों से विद्यालयों में कैमरों, स्ट्रांग रूम, डबल लॉक अलमारी, वॉयस रिकार्डर आदि की स्थिति को परखने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed