फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Praveen Kumar won the 98 kg weight category.

Bareilly News: 98+ किग्रा भार वर्ग में प्रवीन कुमार ने मारी बाजी

Sun, 26 Oct 2025 03:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 03:09 AM IST
विज्ञापन
Praveen Kumar won the 98  kg weight category.
एक दिवसीय जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दम
विज्ञापन


बरेली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को एक दिवसीय जिला स्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 80 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के 98+ किग्रा भार वर्ग में प्रवीन कुमार प्रथम, विशाल द्वितीय और पंकज सिंह तृतीय रहे।

56 किग्रा वर्ग में बृजेश कुमार प्रथम, वंश राठौर द्वितीय और पार्थ पांडेय तृतीय स्थान पर रहे। 60 किग्रा में मानिक चन्द्रा प्रथम, दक्ष कुमार द्वितीय और शुभ वर्धन तृतीय रहे। 65 किग्रा वर्ग में प्रभव महरोत्रा ने पहला, यश कुमार ने दूसरा और नोमान खान ने तीसरा स्थान हासिल किया। 71 किग्रा में आयुष गुप्ता प्रथम, आरूष सिंह द्वितीय और राजीव तृतीय रहे। 79 किग्रा वर्ग में मो. राहिल प्रथम, हिम्स कनकन द्वितीय और अनिरुद्ध पाल तृतीय स्थान पर रहे। 88 किग्रा वर्ग में निशान्त शर्मा अव्वल, गुरुकीरत सिंह दूसरे और ओजस अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहे। 98 किग्रा वर्ग में मोहित कुमार ने प्रथम, दिनेश सिंह ने द्वितीय और राजेश सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के आयोजन में रेफरी रामसेवक, राजेन्द्र कुमार, नरेश, रूपेश, अंशु, विकास, हरी शंकर, रूपम, मयंक व शोभित कुमार का योगदान रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed