{"_id":"613bb2ea8ebc3e5f26329de6","slug":"pradhan-shaheed-khan-s-uncle-also-arrested-in-smack-smuggling-bareilly-news-bly4591483187","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान शहीद खान का चाचा भी स्मैक तस्करी में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान शहीद खान का चाचा भी स्मैक तस्करी में गिरफ्तार
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
50 ग्राम स्मैक हुई बरामद, गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी पुलिस
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। पढ़ेरा के प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे के बाद फतेहगंज पूर्वी पुलिस ने उसके चाचा छिद्दू को 50 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2016 में सहारनपुर में स्मैक तस्करी में जेल जा चुका है।
फतेहगंज पूर्वी और फरीदपुर पुलिस ने 17 अगस्त को पढ़ेरा गांव में दबिश देकर वहां ग्राम प्रधान शहीद खान उर्फ छोटे और उसके भतीजे सैफ खान को बीस किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया था। दोनों के जेल जाने की बाद फतेहगंज पूर्वी, फरीदपुर और दिल्ली पुलिस लगातार उनके अन्य साथियों की तलाश में जुटी हुई है। इसी बीच शुक्रवार सुबह पुलिस को शहीद खान के चाचा छिद्दू के गांव मेें मौजूद होने की सूचना मिली तो दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके कब्जे से 50 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल ने बताया कि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश भी लगातार जारी है।

छुड़ाने में जुटे रहे रसूखदार
बताया जाता है कि छिद्दू की गिरफ्तारी होते ही उसे छुड़ाने वाले भी सक्रिय हो गए। एक नेता के जरिये कस्बे का ही एक टाल मालिक रात तक उसे छुड़ाने की कोशिश में लगा रहा।
विज्ञापन