फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Pradhan Mantri Awas Yojana first installment credited to the accounts of beneficiaries in Bareilly

प्रधानमंत्री आवास योजना: बरेली में 8693 लाभार्थियों का बनेगा घर, खाते में पहली किस्त के आए एक-एक लाख रुपये

Mon, 19 Jan 2026 09:52 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 19 Jan 2026 09:52 AM IST
सार

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बरेली के 8,693 लाभार्थियों का घर बनेगा। इन लाभार्थियों के खाते में पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
Pradhan Mantri Awas Yojana first installment credited to the accounts of beneficiaries in Bareilly
प्रधानमंत्री आवास योजना - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत बरेली जिले के 8,693 लाभार्थियों को पहली किस्त के रूप में एक-एक लाख रुपये उनके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए गए। इस दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि यह उत्तर प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान से प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना के दो लाख लाभार्थियों के बैंक खातों में 2,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जिले के जनप्रतिनिधियों, अफसरों और लाभार्थियों ने कलक्ट्रेट सभागार में देखा।
विज्ञापन


हर गरीब का होगा घर
एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा कि पीएम आवास योजना के लाभार्थी धनराशि का सदुपयोग कर अपने आवास का निर्माण कार्य पूरा कराएं। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री संकल्पित हैं कि प्रदेश में ऐसा कोई भी गरीब व्यक्ति नहीं रहेगा, जिसके सिर पर छत ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में भाजपा सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, मेयर डॉ. उमेश गौतम, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि, अफसर और लाभार्थी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed