फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Practical examinations of 10th and 12th from today

Bareilly News: 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से

Thu, 01 Jan 2026 02:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Practical examinations of 10th and 12th from today
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश
विज्ञापन

बरेली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की ओर से सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं आज से कराई जाएंगी। बोर्ड ने इस संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश और परीक्षकों की सूची स्कूलों से साझा की है।
सीबीएसई की सिटी कोऑर्डिनेटर ममता सक्सेना ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं, प्रोजेक्ट वर्क और इंटरनल असेसमेंट की प्रक्रिया एक जनवरी से 14 फरवरी तक चलेगी। बोर्ड के नियमों के अनुसार प्रत्येक विषय का कुल मूल्यांकन 100 अंकों का होगा। इन अंकों का विभाजन थ्योरी, प्रैक्टिकल, प्रोजेक्ट और इंटरनल असेसमेंट के बीच बोर्ड के सर्कुलर के आधार पर किया गया है।
विज्ञापन

परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए बोर्ड ने आंतरिक और बाह्य परीक्षकों की सूची जारी कर दी है। स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर ही प्रयोगात्मक परीक्षाएं संपन्न कराएं और साथ ही साथ बोर्ड के पोर्टल पर अंक अपलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिटी कोऑर्डिनेटर ने स्पष्ट किया कि प्रयोगात्मक परीक्षा के दौरान बाहरी परीक्षकों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। बरेली के सभी संबद्ध स्कूलों को समय सारिणी तैयार करने और विद्यार्थियों को सूचित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षा सुचारू रूप से संपन्न हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed