फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   PP Singh, who is the leader who fought

पीपी सिंह को कौन भाजपा नेता लड़ा कौन रहा है

Wed, 02 Mar 2016 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Wed, 02 Mar 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
PP Singh, who is the leader who fought
सपा के मुकाबले एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी पीपी सिंह डटे हुए हैं लेकिन उनके पीछे भाजपा का रणनीतिकार कौन है, वो चेहरा साफ नहीं हो पा रहा है। भाजपा के सारे दिग्गज पहले मोदी की किसान रैली में लगे रहे और उसके बाद थकान मिटाने में लग गए। पीपी सिंह अकेले ही अपने मतदाताओं को लुभाने में लगे हुए हैं।  कुर्मी बिरादरी के एक दूसरे दल के नेता जरूर उनके साथ हैं। इनके  लिए प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

कहा जा रहा है कि कुर्मी वोटरों को साधने का जिम्मा भाजपा प्रत्याशी ने दूसरे दल के एक विधायक को दे रखा है। सियासत के माहिर खिलाड़ी यह विधायक स्वजातीय वोटरों पर तो खास पकड़ रखते ही हैं, अपने समर्थक बाकी सदस्यों को भी वह भाजपा प्रत्याशी के पाले में खड़ा करने का वायदा कर चुके हैं। कुछ लोगों का कहना है कि बसपा भी अंदरखाने पीपी सिंह को सपोर्ट कर रही है। हालांकि इस बारे में कोई बसपाई कुछ भी खुलकर नहीं बोल रहे लेकिन बसपा के कुछ नेताओं ने अपने समर्थक वोटरों को सपा को हराने वाले का साथ देने की छूट दे दी है। कुछ सदस्य आईएमसी की माधवी साहू के साथ भी जा सकते हैं। एमएलसी चुनाव में भाजपा की स्थिति जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव जैसी ही ही है। फर्क सिर्फ इतना है कि तब प्रत्याशी नहीं उतारा था और अब नेता प्रत्याशी का साथ पूरी तरह से नहीं दे रहे हैँ। मोदी रैली की तैयारी के बीच केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री संतोष गंगवार कुछ एक सभाओं में पीपी सिंह के साथ दिखाई दिए लेकिन रैली के बाद वह बाहर चले गए। प्रदेश महामंत्री धर्मपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में शामिल होने की वजह से दिल्ली डेरा डाले हुए हैं और कैंट विधायक राजेश अग्रवाल भी उनकी सभाओं में अब तक नजर नहीं आए। भाजपा के बाकी नेताओं का भी पता नहीं है। बस दूसरे दल के एक विधायक ही उनका साथ मजबूती से दे रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में जिले के बड़े नेता को टक्कर दी थी।
विज्ञापन


आईएमसी ने मुश्किल कर दी सपा की राह
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट के लिए हो रहे चुनाव में सत्तापक्ष सपा के लिए आईएमसी ने मुश्किल खड़ी कर दी है। मुस्लिम सदस्यों में सेंधमारी करके आईएमसी ने यह चुनाव त्रिकोणीय बना दिया है। सिर्फ बरेली ही नहीं, रामपुर जनपद के मुस्लिम सदस्यों में भी आईएमसी सेंधमारी करने की कवायद में जुटी है। इसके लिए मौलाना तौकीर रजा खां ने खुद कमान संभाल ली है। आईएमसी समर्थित प्रत्याशी माधवी साहू मुस्लिम और स्वजातीय सदस्यों के बूते चुनाव मैदान में धमक बना पाने में कामयाब हो गई हैं। जाहिर है कि इसका सबसे ज्यादा नुकसान सपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी का ही होगा, जिनकी जीत को केबिनेट मंत्री आजम खां ने जोर लगाया है। आईएमसी प्रत्याशी की दमदारी में भाजपा अपना लाभ देख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएलसी के लिए कल पड़ेंगे वोट
-दोनों जिलों में 28 केंद्र बने, आज थमेगा प्रचार
उत्तर प्रदेश विधान परिषद में रामपुर-बरेली स्थानीय निकाय सीट पर बृहस्पतिवार तीन मार्च को मतदान होगा। इसके लिए दोनों जिलों में 28 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 4243 सदस्य वोट डालेंगे। बरेली में 21 और रामपुर में सात मतदान केंद्र बने हैं। प्रशासन और पुलिस ने मतदान की तैयारी पूरी कर ली हैं। बुधवार शाम को चुनाव प्रचार थम जाएगा। मतदान प्रक्रिया पर नजर रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक भी मौजूद रहेंगे। इस चुनाव में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। सपा के घनश्याम लोधी और भाजपा के पीपी सिंह के बीच कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। आईएमसी समर्थित माधवी साहू के अलावा तीन अन्य प्रत्याशी भी चुनाव मैदान में हैं। अब तक यह सीट बसपा के पास थी। केसर सिंह एमएलसी थे लेकिन बसपा ने इस बार अपना प्रत्याशी नहीं लड़ाया।
बरेली में यहां पड़ेंगे वोट-
जिला पंचायत कार्यालय। नगर निगम कार्यालय। बहेड़ी तहसील। नवाबगंज तहसील। फरीदपुर तहसील। किसान जूनियर हाईस्कूल शीशगढ़। नगर पंचायत रिठौरा। नगर पंचायत फतेहगंज पूर्वी। जूनियर हाईस्कूल फरीदपुर। शेरगढ़, मीरगंज, फतेहगंज पश्चिमी, भोजीपुरा, बिथरीचैनपुर, क्यारा, रामनगर, आलमपुर जाफराबाद, मझगवां, भदपुरा, दमखोदा, भुता के विकास खंड कार्यालय।
कैंट बोर्ड वालों को जाना होगा क्यारा
कैंटोनमेंट बोर्ड के निर्वाचित सदस्यों को वोट डालने के लिए क्यारा ब्लाक में जाना होगा।
कौन होंगे वोटर-
सांसद। विधायक। मेयर। जिला पंचायत अध्यक्ष। ब्लाक प्रमुख। नगर पालिका और नगर पंचायतों के चेयरमैन। जिला पंचायत सदस्य। नगर निगम के पार्षद। कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य। पूर्व बीडीसी सदस्य। नगर पंचायत और नगर पालिकाओं के सदस्य। सारे ग्राम प्रधान।

वरीयता मत दिया जाएगा
इस चुनाव में वोटरों को बैलेट पेपर पर मुहर नहीं लगानी है बल्कि उनको अपने पसंदीदा प्रत्याशी को प्रथम वरीयता देनी है। बैलेट पेपर पर प्रत्याशी के नाम के आगे (1) लिखना है। वोटर चाहें तो बाकी प्रत्याशियों को भी प्रथम के अलावा अन्य वरीयता दे सकते हैं।
इंसेट...
चुनाव की स्थिति
वोटर- बरेली में 2700
रामपुर में- 1543
मतदान केंद्र- बरेली में- 21
रामपुर में- 7
प्रत्याशी- छह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed