फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power went out due to rain, tree fell on transformer, faults occurred in the entire city

Bareilly News: बारिश के झटके से बत्ती गुल, ट्रांसफार्मर पर गिरा पेड़, पूरे शहर में फाल्ट की झड़ी

Tue, 01 Jul 2025 02:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 02:21 AM IST
विज्ञापन
Power went out due to rain, tree fell on transformer, faults occurred in the entire city
बरेली। बारिश के बीच शहर की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सोमवार को पॉश इलाकों से लेकर मलिन बस्तियों तक हर जगह बिजली संकट रहा। इंद्रानगर मोड़ पर ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से खंभा टूट गया। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। शहर के अन्य इलाकों में बारिश के दौरान फेस उड़ गया, कहीं लोगों के घरों में लगा केबल टूट गया। इस दौरान बिजली उपकेंद्रों पर फोन घनघनाते रहे, लेकिन स्टाफ की कमी की वजह से मरम्मत में देरी हुई।
विज्ञापन

इंद्रानगर में राजा विहार कॉलोनी के सामने दोपहर करीब एक बजे ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरा। इस दौरान पड़ोस के ही अस्पताल में बहू और पौत्र को दिखाने आए मां वैष्णो पुरम कॉलोनी निवासी राजपाल की कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। वहां लगा सीमेंट का लगा खंभा टूट गया। क्षेत्रीय पार्षद सतीश मम्मा ने मामले की सूचना बिजली और नगर निगम को दी। उपकेंद्र से शटडाउन लिया गया। पेड़ की छटाई के लिए नगर निगम की टीम डेढ़ घंटे बाद पहुंची, वह भी खाली हाथ। औजार नहीं होने की वजह से वे हाथों से टहनियां तोड़ते दिखे। पार्षद ने इसका वीडियो जारी कर आपत्ति भी जताई।
विज्ञापन


तीन सौ बेड अस्पताल की भी बिजली गुल
सिविल लाइंस तृतीय उपकेंद्र से पोषित तीन सौ बेड अस्पताल की बिजली भी सोमवार को गुल रही। शाम तक कर्मचारी फाल्ट ही तलाशते रहे। इस दौरान सीटी स्कैन, एक्सरे, पैथोलॉजी का काम प्रभावित रहा। आंखों की जांच भी नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन



यहां हुए फाल्टशहर के सभी 24 उपकेंद्रों पर सोमवार को बारिश के कारण फाल्ट की झड़ी लगी रही। शाहदाना उपकेंद्र से पोषित श्यामगंज बाजार, आजाद इंटर कॉलेज, मिशन कंपाउंड उपकेंद्र से पोषित चौपुला टेलीफोन एक्सचेंज के पास, पुलिस लाइन, कुंवरपुर, बिहारीपुर कासगरान, कुतुबखाना उपकेंद्र से पोषित कटरा मानराय, आलमगिरीगंज, सराय खाम, आला हजरत फीडर, आजमनगर इमामबाड़ा, बाग ब्रिगटान, कोहाड़ापीर उपकेंद्र से पोषित श्रीनाथपुरम कॉलोनी, डेलापीर उपकेंद्र से पोषित 72 गुलमोहर पार्क, कृपाल एन्क्लेव, मिथलापुरी फेस-2, स्टेडियम रोड, सुभाषनगर उपकेंद्र से पोषित अनुपम नगर, सिविल लाइंस प्रथम से पोषित बड़ा डाकखाना, आयकर विभाग कार्यालय, सिविल लाइंस द्वितीय से पोषित मालगोदाम रोड, सिटी सब्जी मंडी, सिविल लाइंस तृतीय से पोषित फाल्तूनगंज, कालीबाड़ी, सदर कैंट से पोषित सदर बाजार समेत रामपुर गार्डन से बिजली संकट की शिकायतें दर्ज हुईं हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed