फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power supply was out for four hours in Munshinagar and Ramayan Vatika; appliances were fried in Pawan Vihar.

Bareilly News: मुंशीनगर व रामायण वाटिका में चार घंटे गुल रही बत्ती, पवन विहार में फुंके उपकरण

Sat, 27 Jun 2026 01:21 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Power supply was out for four hours in Munshinagar and Ramayan Vatika; appliances were fried in Pawan Vihar.
बरेली। महानगर उपकेंद्र से पोषित मुंशीनगर व रामायण वाटिका में बृहस्पतिवार रात चार घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित होने से उपभोक्ता परेशान रहे। घटना का कारण लोकल फॉल्ट बताया जा रहा है। इससे 30 हजार आबादी परेशान रही। वहीं, पवन विहार में डबल फेस हाई वोल्टेज से कई घरों के उपकरण फुंक गए।
विज्ञापन


महानगर उपकेंद्र के मुंशीनगर व रामायण वाटिका में बृहस्पतिवार की रात आठ बजे अचानक लाइट कट गई। शिकायत पर लाइनमैन की मदद से फॉल्ट को सही करने का प्रयास किया गया। रात पौने 12 बजे आपूर्ति बहाल की गई। हरूनगला की सनराइज कॉलोनी में पूरी रात लोग भीषण गर्मी में ट्रिपिंग व लो वोल्टेज की समस्या से जूझते रहे। रात 12 बजे तक ट्रिपिंग होती रही। लाइट 30 मिनट रहने के बाद चली जाती थी। फिर रात 12 बजे जब स्थायी रूप से बिजली आई तो एक फेस ही चला गया। लोग लो वोल्टेज से जूझते रहे। सुबह 10 बजे के बाद इसे ठीक कराया गया। इससे मोहल्ले की पांच हजार आबादी 10 घंटे तक परेशान रही। गुप्ता मार्केट में पूरी रात ट्रिपिंग होती रही।
विज्ञापन




जुलूस वाले इलाकों में दिनभर कटौती

मुहर्रम के जुलूस को देखते हुए शुक्रवार को विद्युत निगम की तरफ से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली कटौती की गई। सिटी स्टेशन, कुतुबखाना, मिशन कंपाउंड, चौपुला, किला, सीबीगंज व लोहिया विहार उपकेंद्रों से जुड़े विभिन्न फीडरों की बिजली आपूर्ति बारी-बारी से रोकी और बहाल की गई। किला, सीबीगंज और लोहिया विहार क्षेत्र के सभी फीडर पूरी तरह से प्रभावित रहे। जुलूस समाप्त होने के बाद सभी क्षेत्रों में आपूर्ति सामान्य कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

जिन क्षेत्रों में लोकल फॉल्ट हुए थे, उनको ठीक करके आपूर्ति बहाल कर दी गई। शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के चलते कई इलाकों में सुरक्षा की दृष्टि से बिजली कटौती की गई। - ज्ञान प्रकाश, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed