फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power outage... CT scan unit down; wait exacerbates patients' pain.

Bareilly News: बिजली गुल...सीटी स्कैन यूनिट ठप, इंतजार ने बढ़ाया मरीजों का दर्द

Thu, 16 Jul 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Power outage... CT scan unit down; wait exacerbates patients' pain.
बरेली। तीन सौ बेड अस्पताल में बिजली गुल होने से बुधवार को सीटी स्कैन यूनिट ठप रही। वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से सुबह नौ बजे पहुंचे मरीजों को जांच के लिए दोपहर एक बजे तक इंतजार करना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद बिजली आई तो यूपीएस चार्ज होने में करीब आधा घंटा लग गया। दोपहर एक बजे के बाद जांच प्रक्रिया शुरू हो पाई।
विज्ञापन

बिजली न होने से मरीजों को उमस और असुविधा का सामना करना पड़ा। कई मरीज और तीमारदार इंतजार से थककर जमीन पर लेट गए। कुछ मरीजों की हालत गंभीर थी, इसलिए बिजली आपूर्ति सुचारु होने पर सबसे पहले उनकी जांच की गई। उसके बाद दूसरों को बुलाया गया।
विज्ञापन


तीमारदार आक्रोशित, व्यवस्था पर सवाल
एयरफोर्स गेट निवासी नमोदीप सिंह ने कहा कि सुबह दस बजे जांच के लिए पहुंचे तो परिसर में अंधेरा था और कई मरीज बैठे थे। पंजीकरण के लिए स्लिप दी और तब से बैठे हैं। दोपहर दो बजे जांच हुई। बहेड़ी की रुकसाना सुबह नौ बजे पहुंची थीं। तीन से चार घंटे तक इंतजार पर आक्रोश जताते हुए कहा कि बिजली न होने से मरीज बीमारी के साथ ही गर्मी और उमस से बेहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्म को करानी है वैकल्पिक व्यवस्था
प्रभारी सीएमएस डॉ. इंतजार हुसैन के मुताबिक, पीपीपी मॉडल पर संचालित सीटी स्कैन यूनिट में व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी संबंधित फर्म की है। इस संबंध में सीएमओ के माध्यम से फर्म को पत्र भेजे जा रहे हैं, पर कोई जवाब नहीं मिल रहा है। अब मुख्यालय से मामले की शिकायत की जाएगी।


अस्पताल परिसर के जनरेटर पर जंग
अस्पताल परिसर में दो जनरेटर हैं जो वर्ष 2022 से ही खराब पड़े हैं। संबंधित एजेंसी ने सर्विसिंग न होने से समस्या बताई थी। तत्कालीन अधिकारियों ने मुख्यालय को पत्र भेजकर बजट मांगा था जो अब तक नहीं मिला है। दोनों जनरेटर पर जंग की परत जम रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed