{"_id":"6ae265c13ee0adc6d009f7c7","slug":"power-has-not-been-restored-in-dunka-even-on-the-third-day-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-6952-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुनका में तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुनका में तीसरे दिन भी बहाल नहीं हुई बिजली
विज्ञापन
दुनका। बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट की घटना के बाद दुनका कस्बे की बिजली आपूर्ति तीसरे दिन बुधवार को भी बहाल नहीं हो सकी। इस संकट के चलते करीब 15 हजार की आबादी अंधेरे में रहने को मजबूर है।
सोमवार रात कस्बे में गंगवार खाद भंडार के सामने एक अज्ञात डंपर बिजली का खंभा तोड़कर चला गया था। इससे बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को बिजली कर्मचारियों की टीम खंभा लगाने और नीचे गिरे तारों को खींचने पहुंची थी। इसी दौरान दुनका निवासी मोनिस और उसके भाई राशिद ने बिजली कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर दी। इस घटना में लायकराय यादव, हरप्रसाद, जितेंद्र और राजेंद्र सहित दो कर्मचारी घायल हो गए थे। आक्रोशित बिजली कर्मचारियों ने शाही थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया।
जाफरपुर बिजली उपकेंद्र के उपखंड अधिकारी विशाल कंसल ने बताया कि दुनका की बिजली लाइन ठीक कराने के लिए दूसरे कर्मचारियों को भेजा गया है। उन्होंने देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल किए जाने की बात कही। संवाद