फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   people are troubled dut to Power cuts in Bareilly

UP: बरेली में बिजली कटौती ने उड़ाई नींद, शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान, कहीं हंगामा तो कहीं प्रदर्शन

Fri, 20 Jun 2025 11:00 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 20 Jun 2025 11:00 AM IST
सार

बरेली में बिजली कटौती होने से शहर से लेकर देहात तक लोग परेशान हैं। महानगर उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार को भी उपभोक्ताओं ने हंगामा किया। वहीं मीरगंज में लोगों ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन
people are troubled dut to Power cuts in Bareilly
मीरगंज उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में बारिश का सीजन शुरू होते ही बेपटरी हुई बिजली आपूर्ति कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बनने लगी है। भीषण गर्मी में बिजली न मिलने से उबले उपभोक्ताओं ने बुधवार देर रात के बाद बृहस्पतिवार को भी महानगर उपकेंद्र पर हंगामा किया। वहीं, मीरगंज उपकेंद्र पर गुस्साए उपभोक्ताओं ने ताला जड़ने के साथ ही अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया।  

विज्ञापन


महानगर उपकेंद्र से जुड़ी छोटा घर कॉलोनी में बृहस्पतिवार को रोजाना की तरह शाम छह बजे के आस-पास बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसको लेकर गुस्साए उपभोक्ताओं ने उपकेंद्र पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने समझाकर उन्हें घर भेजा। देर रात तक यहां आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Weather: बरेली में बारिश का क्रम जारी, रातभर रिमझिम... सुबह राहत की फुहार; तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार को भी 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन होने के बाद घंटों बिजली न आने से परेशान उपभोक्ताओं ने देर रात उपकेंद्र पर हंगामा किया था। कड़ी मशक्कत के बाद यहां से तड़के करीब चार बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। इस दौरान करीब 20 हजार उपभोक्ता यानी करीब एक लाख लोग प्रभावित हुए।

हंगामे के बाद 33 केवी लाइन तो सही कर दी गई, मगर लोकल फाल्ट मुसीबत बने रहे। महानगर में केबल बॉक्स के तार जलने की वजह से यहां संकट रहा। सौ फुटा इलाके में भी दिक्कत रही। फीनिक्स मॉल के पास भी बिजली संकट रहा।

बिजली संकट पर  शुरू हुई राजनीति 
हंगामे की सूचना पर बुधवार रात सपा प्रवक्ता मयंक शुक्ला उर्फ मोंटी मौके पर पहुंचे। यहां पहले से स्थानीय भाजपा पार्षद नरेंद्र सिंह मौजूद थे। सपा प्रवक्ता ने पार्षद के सामने ही बिजली कटौती को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। 

इन इलाकों में भी रहा संकट 
बृहस्पतिवार को बड़ी बमनपुरी, जीजीआईसी रोड, बिहारीपुर कसगरान, मलूकपुर, ग्रेटर आकाश छावनी, जोगी नवादा, वनखंडीनाथ रोड, गोसाई गोटिया, सुरेश शर्मा नगर, लक्ष्मी नगर, सैनिक कॉलोनी, कुतुबखाना, आलमगिरीगंज में संकट रहा। बड़ा बाजार, आला हजरत, कोहाड़ापीर, घेर जाफर खां, बुखारपुरा, सूफी टोला, रोहली टोला, रबड़ी टोला, काजी टोला, मीरा की पेठ, बजरिया इनायतगंज, बजरिया पूरनमल आदि इलाकों में बिजली कटौती की वजह से उपभोक्ता परेशान हुए।

चार दिन से खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदला 
मीरगंज क्षेत्र के नंदगांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को बिजली निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उपकेंद्र पर ताला जड़ दिया। इसके बाद अर्द्ध नग्न होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों के मुताबिक नंदगांव का ट्रांसफार्मर 16 जून से खराब पड़ा है। शिकायत के बाद भी इसे बदला नहीं गया। 

उन्होंने बताया कि जर्जर लाइन होने की वजह से आए दिन फाल्ट होते हैं। घंटों बिजली गुल रहती है। ग्रामीणों ने बताया कि अवर अभियंता ने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया। अधिशासी अभियंता की ओर से आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। 

बिजली कटौती से कारोबार प्रभावित  
राष्ट्र जागरण उद्योग व्यापार मंडल की बैठक बृहस्पतिवार को संस्कृति हाल में हुई। जिलाध्यक्ष राजकुमार राजपूत ने संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही, बिजली कटौती, ट्रिपिंग, फाल्ट की समस्या न सुलझने पर बिजली निगम के अफसरों का घेराव करने की बात कही। महानगर अध्यक्ष विशाल मेहरोत्रा, जिला संरक्षक सरदार एमपी सिंह, सुधीर अग्रवाल, अनिल पाटिल, आशीष गुप्ता, राजेंद्र राजपूत अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed