फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   UP Weather rain continues in Bareilly next three days alert for rain and Thunderstorm

UP Weather: बरेली में बारिश का क्रम जारी, रातभर रिमझिम... सुबह राहत की फुहार; तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम

Fri, 20 Jun 2025 10:37 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Jun 2025 10:37 AM IST
सार

बरेली में बृहस्पतिवार को रातभर रिमझिम बारिश होती रही। शुक्रवार सुबह हल्की फुहारें पड़ीं। बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई हैं।  

विज्ञापन
UP Weather rain continues in Bareilly next three days alert for rain and Thunderstorm
Bareilly Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश का क्रम जारी है। चार दिन में करीब दो सौ मिमी बारिश से लोगों को खासी राहत मिली है। बुधवार रात 23 मिमी बारिश के बाद बृहस्पतिवार को दिनभर धूप-बादल की लुकाछिपी चलती रही। लोग उमस से बेहाल हुए। शाम को बादल घिरे और रातभर रिमझिम जारी रही। शुक्रवार तड़के भी हल्की फुहारों ने राहत पहुंचाई। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार सुबह बादल मंडराते रहे, लेकिन दोपहर में धूप निकलने पर उमस का सामना लोगों को करना पड़ा। अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा।  न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक अब रुहेलखंड क्षेत्र में भीषण गर्मी की परिस्थिति बनने के आसार नहीं है। चार दिन अनुकूल माहौल बनने पर बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP Police: पिता चलाते हैं पंचर बनाने की दुकान, दो बेटियां बनीं सिपाही, घर में आईं खुशियां
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को सुझाव 
तेज हवा, ओलावृष्टि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए फसलों में उचित पलवार करें। भारी बारिश वाले इलाकों में खनन से बचें। कृषि मंडी में अनाज को सुरक्षित करें। धान के संभावित खेतों में जलभराव की व्यवस्था करें ताकि सिंचाई से बच सकें। 

आंधी, बारिश, बिजली का अलर्ट
प्री-मानूसन में संभावित आंधी, बारिश, बिजली गिरने की सूचना मौसम विभाग की ओर से पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर मेसेज से भेजी जा रही है। मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक इंडियन मीटरोलॉजिकल डिपार्टमेंट की ओर से केंद्रीयकृत व्यवस्था के तहत चक्रवात, बाढ़, भारी बारिश, तड़ित झंझावात, बिजली आदि की करीब दो घंटे पूर्व चेतावनी भेज रहा है। जिसकी संभावना 70 फीसदी से ज्यादा होती है। ताकि फसल, जानमाल का नुकसान न हो। लोगों से अपील की है कि संबंधित मैसेज को दरकिनार न करें।

गरज-चमक के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
  • घर की खिड़कियां-दरवाजे बंद कर लें। यात्रा के दौरान सतर्क रहें।
  • तेज हवा चले तो पेड़ या टिन के नीचे खड़े न हों।
  • कंक्रीट की फर्श पर न लेटें, कंक्रीट दीवारों का सहारा न लें।
  • बिजली चमकने पर विद्युत उपकरणों को अनप्लग कर दें।
  • नदी, तालाब की ओर न जाएं। पशुओं को पेड़ के नीचे न बांधें।
  • निचले इलाकों, सुरंगों से गुजरने के दौरान सावधानी बरतें।
  • खड़ी फसलों से जल निकासी की उचित व्यवस्था करें।
  • धान की रोपाई के लिए उचित समय है। जिनकी नर्सरी तैयार हो वे रोपाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed