फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Power cut for four hours in Subhashnagar, Kohadapir and Qutubkhana areas

Bareilly News: सुभाषनगर, कोहाड़ापीर और कुतुबखाना इलाकों में चार घंटे तक बिजली कटौती

Wed, 01 May 2024 04:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 01 May 2024 04:58 AM IST
विज्ञापन
Power cut for four hours in Subhashnagar, Kohadapir and Qutubkhana areas
बरेली। बढ़ते तापमान के बीच शहर के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं भी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भी शहर के कई इलाकों में उपभोक्ताओं को चार घंटे तक बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। सुभाषनगर उपकेंद्र के फीडरों पर मरम्मत कार्य के बीच सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक कटौती की गई। कोहाड़ापीर उपकेंद्र के नैनीताल रोड और अशोक नगर फीडर पर भी तीन-तीन घंटे कटौती की गई। इस दौरान शहर में 15 हजार से ज्यादा उपभोक्ता प्रभावित हुए।
विज्ञापन

मंगलवार को सिविल लाइंस में स्टेशन रोड और स्टेट बैंक कॉलोनी इलाकों में ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक ट्रिपिंग होती रही। सुभाषनगर में सुबह 11 से तीन बजे तक कटौती की गई। हरूनगला और जगतपुर उपकेंद्र के साथ किला और कुतुबखाना उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में भी लोकल फाल्ट से आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

पुराना रोडवेज बस अड्डा, पीलीभीत बाइपास, कटरा चांद खां, बमनपुरी, ब्रह्मपुरी, केला बाग, किला छावनी में भी ट्रिपिंग के कारण उपभोक्ता परेशान हुए। मढ़ीनाथ और महानगर, पवन विहार, कृष्णा कॉलोनी में भी बिजली आती जाती रही। घेर जाफर खां, कांकर टोला से भी ट्रिपिंग की शिकायतें रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बुधवार को कोहाड़ापीर उपकेंद्र के नैनीताल रोड और अशोक नगर फीडर पर मरम्मत के काम किए जाएंगे। अधिशासी अभियंता अनुज गुप्ता ने बताया कि कि नैनीताल फीडर पर सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक और अशोक नगर फीडर पर दोपहर दो से शाम पांच बजे तक मरम्मत के काम होंगे। इधर, हरूनगला उपकेंद्र पर 11 केवी सीबीसी पैनल पर आपूर्ति जोड़ने के दौरान सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक कटौती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed