{"_id":"573b7a6d4f1c1b3e65ac7503","slug":"power-crisis-continues-to-heat-bilbilaa","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली संकट जारी, लोग गर्मी में बिलबिलाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली संकट जारी, लोग गर्मी में बिलबिलाए
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Wed, 18 May 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पारेषण लाइनों में आई खराबी से शहर में आया संकट और गहरा गया है। मंगलवार को सीबीगंज और दोहना 220 केवी जैसे दो प्रमुख स्टेशन अचानक ठप हो गए। लगातार बढ़ते तापमान और गर्मी से बिलबिला रहे हैं। अस्तव्यस्त पारेषण सिस्टम पर जोनल चीफ इंजीनियर ने नाराजगी जतायी है।
स्काडा योजना कार्य बंद होने पर भी कटौती कम नहीं हो पा रही है। लगातार दूसरे दिन भी पारेषण सिस्टम अस्तव्यस्त रहा। रोजा और सीबीगंज लाइनें ठप होने के बाद मंगलवार में सीबीगंज और दोहना स्टेशनों पर भी खराबी आ गयी। इससे पूरे शहर में अचानक सभी उपकेंद्रों पर कटौती शुरू हो गयी। बिजली कटौती होते ही शहर में हाहाकार मच गया। बिजली उपकेंद्रों पर फोन घनघनाने लगे। वितरण अफसर कोई जवाब ही नहीं दे पा रहे थे। एसई शहर मनोज पाठक तीनों अधिशासी अभियंताओं से रिपोर्ट मांगी तो पता चला कि सीबीगंज और दोहना स्टेशनों पर कोई तकनीकी समस्या आ गयी है।
कहां कितनी कटौती
उपकेंद्र प्रभावित स्थान कटौती/ घंटे
सिविल लाइंस कलेक्ट्रेट, सर्किट हाउस, 7
बटलर, जंक्शन मार्ग, गांधी
उद्यान, विकास भवन आदि
रामपुर बाग रामपुर बाग, जवाहर बाजार
काली बाड़ी, बरेली कालेज आदि 7.30
सिविल लाइंस आवास विकास, सिविल लाइंस 5.30
66 केवी बरेली क्लब, सिंधू नगर, रामवाटिका
हरूनगला पीलीभीत बाईपास, विश्वविद्यालय, 5
ग्रीन पार्क, आशीष रायल पार्क आदि
कुतुबखाना बड़ा बाजार, अस्पताल, कुमार सिनेमा 5.50
सराफा बाजार, शाहबाद, शास्त्री बाजार
सुभाषनगर सुभाषनगर, नेकपुर, मढ़ी नाथ, बदायूं 7.30
मार्ग, तिलक नगर, वृंदावन कालोनी
शाहदाना कांकर टोला, बजरिया, गंगापुर, चक, 7
रबड़ी टोला, रोहली टोला आदि
राजेंद्रनगर राजेंद्र नगर, प्रभातनगर, प्रेमनगर, एकता 5.30
नगर, मंडी समिति आदि
जगतपुर जगतपुर, आकाशपुरम, सतीपुर, बुखारपुरा 7
सहसवानी टोला, मीरा पैंठ, सैलानी आदि
इज्जत नगर इज्जत नगर, आरवीआरआई मार्ग, सन सिटी 5.25
विस्तार आदि
कोहाड़ापीर नैनीताल मार्ग, भारत सेवा ट्रस्ट, प्रेमनगर, 5.40
बानखाना, भूड़, अशोक नगर आदि
इसी तरह कैंट सीबी गंज, किला, परसाखेड़ा, डीडीपुरम, महानगर आदि उपकेंद्रों पर भी पांच पांच घंटे तक कटौती हुई।
कटौती की सूचना पहले दें
स्काडा योजना कार्य स्थगित होने पर भी सप्लाई संकट दूर नहीं हो रहा है। इसे लेकर चीफ इंजीनियर राजकुमार अग्रवाल ने पारेषण अफसरों पर नाराजगी जतायी है। चीफ ने निर्देश दिए है कि पारेषण लाइनें और सिस्टम पूरी तरह दुरुस्त रखा जाए। गर्मियों में पूरी सप्लाई सुनिश्चित कराएं और कटौती की सूचना पहले से दें। अग्रवाल ने कहा है कि सीएम आगमन से पहले पारेषण सिस्टम बैठना गंभीर बात है।