फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   power bijali

एक माह से अंधेरे में डूबा आधा गांव, ग्रामीणों में रोष

Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
power bijali
गोला गोकर्णनाथ। बिजली विभाग के अधिकारियों की लापरवाही एवं उदासीनता के कारण करीब एक माह से बिझौली के आधे गांव में बिजली आपूर्ति बंद है, जिससे ग्रामीणों में रोष है। उपभोक्ताओं ने ट्विट कर ऊर्जा मंत्री से समस्या के निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन

गोला पावर हाउस के अलीगंज फीडर के गांव बिझौली में लगभग एक माह पहले आई तेज आंधी से एक पोल टूट गया था। पोल टूटने से तार बीच सड़क पर गिरे पड़े हैं, जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने अधिकारियों से की थी। अमर उजाला में खबर छपने के बाद आनन-फानन में लाइनमैन ने तार काट कर कहीं रखवा दिया, लेकिन अभी तक न ही पोल लगाया गया और न ही बिजली सप्लाई शुरू कराई गई। उपभोक्ता आदित्य सिंह, अखिलेश सिंह, अमरीश सिंह, रामेश्वर सिंह, महेशचंद्र कनौजिया, हरिपाल सिंह ने बताया कि बरसात में गांवों में जहरीले कीड़े मकोड़े ज्यादा निकलते हैं, जिसके लिए उजाले की जरूरत है। वहीं पढ़ने वाले छात्र छात्राओं को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। एक माह से आधे गांव में अंधेरा रहने से ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed