फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Poultry entrepreneurs will learn scientific and processing techniques

Bareilly News: वैज्ञानिक और प्रसंस्करण की तकनीक सीखेंगे कुक्कुट उद्यमी

Wed, 13 May 2026 01:40 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 13 May 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Poultry entrepreneurs will learn scientific and processing techniques
बरेली। केंद्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में 11 मई से कुक्कुट पालन से उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कुक्कुट उद्यमियों को नवीनतम वैज्ञानिक तकनीकों, प्रसंस्करण और विपणन की बारीकियों से अवगत कराना है।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम 15 मई तक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से जारी रहेगा। इसमें देश के 10 राज्यों से कुल 28 प्रशिक्षु भाग ले रहे हैं। इनमें चार महिला उद्यमी भी शामिल हैं। उद्घाटन सत्र में संस्थान के निदेशक जगबीर सिंह त्यागी ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्होंने प्रतिभागियों से नवीनतम तकनीक आधारित वैज्ञानिक कुक्कुट पालन अपनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन एग्री कारोबार इंक्यूबेशन सेंटर के मुख्य अन्वेषक संदीप सरन ने किया। प्रशिक्षण में संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कुक्कुट पालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी जाएगी। कुक्कुट पालन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की भूमिका और अन्य तकनीकी विषयों पर भी विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



उद्यमियों को मिलेगा लाभ

इसके अतिरिक्त, कुक्कुट व्यवसाय एवं सहबद्ध इकाइयों को स्थापित करने के लिए विधिक आवश्यकताओं, दायित्वों और प्रबंधन तकनीकी पर भी प्रशिक्षित किया जाएगा। आहार प्रबंधन, कुक्कुट बीमारियों के उपचार, विपणन और बीमा जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं को भी कवर किया जाएगा। कुक्कुट उत्पादों की प्रसंस्करण तकनीकी पर भी विस्तार से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed