फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes on the Bareilly-Bisalpur road; commuters endure jolts

Bareilly News: बरेली-बीसलपुर मार्ग पर गड्ढे, झटके खा रहे लोग

Mon, 02 Nov 2026 02:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Potholes on the Bareilly-Bisalpur road; commuters endure jolts
कस्बा में मुख्य मार्ग पर वाहनों को निकालना दूभर
भुता। बरेली-बीसलपुर मार्ग और कस्बा भुता की सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में बदल गई हैं। शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय ग्रामीण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की उदासीनता पर आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

यह मार्ग क्षेत्र का एक प्रमुख रास्ता है, जिससे प्रतिदिन करीब दो हजार छोटे-बड़े वाहन गुजरते हैं। बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से होकर अपने विद्यालयों तक जाते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे और बारिश के बाद पानी भरने से हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की लापरवाही के चलते ठेकेदार ने घटिया सामग्री का उपयोग किया। इसी वजह से एक ही बरसात में 20 किमी. में यह मुख्य मार्ग उखड़ गया और गड्ढों में बदल गया है।
विज्ञापन

सरकार के आदेशों के बावजूद इन गड्ढों को अभी तक भरा नहीं गया है। इससे 50 हजार से अधिक की आबादी प्रभावित है। यहां से गुजरने वाले वाहन हिचकोले खाते हुए निकल रहे हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। स्थानीय जागरूक ग्रामीणों के अनुसार, जरा सी बारिश होते ही कस्बे की सड़कें जलमग्न हो जाती हैं। गड्ढों में पानी भरने से सड़क और गड्ढों के बीच अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ग्रामीणों ने विभाग से सड़क की तत्काल मरम्मत और जल निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
इन कस्बों को जोड़ता है यह मार्ग
यह मार्ग कुआंडांडा, फरीदपुर, बीसलपुर, बिलसंडा, बंडा, खुटार, शाहजहांपुर, निगोही, बरखेड़ा और लखीमपुर तक को जोड़ता है। इस मार्ग से प्रति दिन दो हजार वाहन चालक गुजरते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह मार्ग पहले पीडब्ल्यूडी ने बनवाया था। अब एक साल से यह मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग के अधीन है। बारिश से पहले मार्ग ठीक था, लेकिन अब यह मार्ग बदहाल है।

---------
स्वीकृति मिलते ही शुरू कराएंगे मरम्मत कार्य : अधिशासी अभियंता
अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राज्य मार्ग शशांक भार्गव का कहना है कि सड़क मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही स्वीकृति मिलने पर सड़क मरम्मत कार्य पूर्ण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed