फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Potholes become fatal on uprooted road, passers by upset

Bareilly News: उखड़ी सड़क पर गड्ढे बने जानलेवा, राहगीर परेशान

Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Jun 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
Potholes become fatal on uprooted road, passers by upset
अलीगंज। गैनी से सूदनपुर होते हुए धनेती खरगपुर तक जाने वाली करीब चार किमी लंबी सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। इस सड़क से लगभग डेढ़ दर्जन गांव के लोग रोजाना गुजरते हैं। जर्जर सड़क के चलते आए दिन हादसे होते हैं। कई बार मांग के बावजूद अब तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।
विज्ञापन

1989 में विधायक कुंवर सर्वराज सिंह ने इस सड़क का निर्माण कराया था। बीते चार सालों से सड़क जर्जर हाल में है। सड़क पर कहीं डामर उखड़ गया है तो कहीं गिट्टियां फैली पड़ी हैं। मरम्मत के अभाव में सड़क पर चलना राहगीरों के लिए मुश्किल हो गया है। सड़क इतनी खराब हो चुकी है कि थोड़ी सी चूक हुई तो दुर्घटना होनी तय है। चंद दिनों में मानसून दस्तक देने वाला है। बारिश के मौसम में सड़क से गुजरना और मुश्किल होगा।
विज्ञापन


इस सड़क से बड़ी संख्या में स्कूल जाने वाले विद्यार्थी और दफ्तर जाने वाले लोगों का आवागमन होता है। इसके बाद भी विभाग खस्ताहाल सड़क की सुध नहीं ले रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए ग्रामीण विभागीय अधिकारी से लेकर मंत्री तक सड़क मरम्मत की मांग कर चुके हैं। इसके बाद भी सड़क की दशा अब तक नहीं सुधर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेई सुरेंद्र सिंह का कहना है कि गैनी शिवमंदिर से सूदनपुर तिराहे तथा सूदनपुर तिराहे से साधन सहकारी समिति धनेती खरगपुर तक सड़क मरम्मत कार्य का स्टीमेट बनाकर शासन को दो बार भेजा जा चुका है। अभी तक इसकी स्वीकृति नहीं मिल सकी है। एक सप्ताह के अंदर सड़क का सर्वे कर रिवाइज स्टीमेट शासन को फिर से भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed