{"_id":"67c9f63a85fffc352906b273","slug":"pothole-on-the-highway-tractor-trolley-loaded-with-potatoes-overturned-highway-jammed-for-three-hours-bareilly-news-c-181-1-sbly1012-102407-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: हाईवे पर गड्ढा, आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, हाईवे पर तीन घंटे तक लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: हाईवे पर गड्ढा, आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, हाईवे पर तीन घंटे तक लगा जाम
विज्ञापन
आलू भरी टैक्ट्रर ट्राली पलटने के बाद हाइवे पर जाम में फंसे वाहन
हाफिजगंज। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कांडू पुल के पास आलू से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली बीच रोड पर पलट गई, जिससे तीन किमी. लंबा जाम हाईवे पर लग गया। इसमें डिप्टी डीएफओ पीलीभीत, वन क्षेत्राधिकारी पीलीभीत समेत काॅलेज में परीक्षा देने जा रहे कई छात्र भी फंस गए। दो घंटे बाद पहुंची पुलिस ने बमुश्किल वाहन को हटवाकर वनवे मार्ग को चालू करवाकर यातायात शुरू करवाया। इस दौरान वाहन रेंगते रहे।
बृहस्पतिवार सुबह करीब नौ बजे बरेली-पीलीभीत हाईवे पर कांडू पुल के समीप एक आलू से लदी टैक्ट्रर-ट्राॅली हाईवे पर गड्ढे में फंसकर पलट गई। इसके बाद रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इस बीच कुछ वाहन चालक पास के गांवाें के अंदर से निकलना शुरू कर दिया, लेकिन बीच रोड पर पलटी ट्रॉली को हटवाने के लिए टोल से कोई भी कर्मचारी नहीं पहुंचा। इस कारण 12 बजे तक दोनों तरफ से तीन किलोमीटर तक लंबा जाम लग गया।
पीलीभीत से बरेली जा रहे डिप्टी डीएफओ, वन क्षेत्राधिकारी पीलीभीत की गाड़ियां जांम में फंस गईं। वहीं, पेपर देने जा रहे छात्र रेहान, हिमांशु, माजिद भी फंस गए, जिन्होंने अपनी बाइके खंती में उतारकर बमुश्किल जाम से निकले। इधर ट्रैक्टर स्वामी ने ग्रामीणों की सहयोग रोड पर फैले आलू के कट्टों को हटवाकर दूसरे ट्रैक्टर में भरवाया। सूचना पर करीब 12 बजे इंस्पेक्टर हाफिजगंज पवन कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और हाईवे को वनवे करके चालू कराया। संवाद
विज्ञापन
--
गौसगंज मार्ग पर चार घंटे लगा जाम
फरीदपुर। कस्बे में गौसगंज नहर मार्ग पर रेलवे फाटक बंद रहने से चार घंटे तक जाम लगा रहा। सिंगल रोड होने के चलते दोनों तरफ से भारी वाहनों को निकालने में चालकों को परेशानी हो रही थी, जिससे जाम की स्थिति बन गई।
फरीदपुर-गौसगंज पुलिया से बुखारा रोड को जाने वाली नहर रोड पर काफी वाहनों का आवागमन रहता है। शाहजहांपुर से आने वाले वाहन बुखारा से होते हुए बदायूं जाने वाले सभी वाहन इसी मार्ग से निकलते हैं। गौसगंज में इसी मार्ग पर रेलवे फाटक है। रेलवे फाटक ट्रेन गुजरने के दौरान काफी देर तक बंद रहता है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 12 बजे रेलवे फाटक बंद होने के कारण इस मार्ग से निकलने वाले भारी वाहनों की कतार लग गई। बमुश्किल वाहन चालकों ने वाहन निकाला। संवाद