फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Post-mortem confirmed close shooting, family members will give Tahrir today

पोस्टमार्टम में करीब से गोली लगने की पुष्टि, परिजन आज देंगे तहरीर

Fri, 10 Sep 2021 12:34 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Post-mortem confirmed close shooting, family members will give Tahrir today
विलाप करते गुलाब के परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

जल निगम कार्यालय में गोली लगने से जूनियर फिटर की मौत का मामला
विज्ञापन

परिवार वाले हत्या का लगा रहे हैं आरोप, पुलिस कर रही मामले की जांच

बरेली। जल निगम कार्यालय में दोनों पैरों से दिव्यांग जूनियर फिटर गुलाब राय की मौत जिस गोली से हुई वह काफी नजदीक से चलाई गई थी। पोस्टमार्टम में उनकी कनपटी पर बारूद मिलने से इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं, उनके परिवार वाले अब भी हत्या का आरोप लगा रहे हैं। उन लोगों ने शुक्रवार को रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे गुलाब राय की प्रेमनगर के गांधीपुरम स्थित जल निगम कार्यालय में गोली लगने से मौत हो गई थी। मौके से .32 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ जो शव से करीब पांच फुट की दूरी पर पड़ा था। गुलाब राय की शर्ट का एक बटन भी टूटा हुआ था और मौके से किसी अन्य व्यक्ति की शर्ट के तीन अन्य बटन भी बरामद हुए थे। जल निगम के कर्मचारियों का कहना था कि गुलाब राय ने गोली मारकर खुदकुशी की है। वहीं, गुलाब राय के भाई योगेश उपाध्याय ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। उनका कहना था कि जल निगम के स्टाफ ने उनके भाई को परेशान कर रखा था और उन लोगों ने गोली मारकर हत्या की है। बृहस्पतिवार को दोपहर करीब तीन बजे गुलाब राय का पोस्टमार्टम होने के बाद उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। अब उनके परिवार वालों का कहना है कि वे लोग शुक्रवार को प्रेमनगर पुलिस से मिलकर तहरीर देंगे।
विज्ञापन

कार्यालय में दिन भर रहा सन्नाटा

घटना के बाद जल निगम कार्यालय में बृहस्पतिवार को सन्नाटा पसरा रहा। कर्मचारी कार्यालय पहुंचे और पूरे दिन इसी घटना की चर्चा करते रहे। जिस स्थान पर गुलाब राय का शव मिला था, वहां पर किसी भी कर्मचारी ने बैठकर काम नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ लैब में होगी हैंडवॉश, हैंड स्वैब की जांच

गुलाब राय ने गोली खुद चलाई है या किसी अन्य ने हमला किया है। इसकी पुष्टि के लिए फोरेंसिक टीम ने उनके हैंडवाश और हैंड स्वैब का सैंपल लिया है। यह सैंपल जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed