Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Possibility of source of crude oil in Badaun district of Uttar Pradesh

Crude Oil Reserves: यूपी के इस जिले में कच्चे तेल के स्रोत की संभावना, सर्वे शुरू; 500 फीट से अधिक बोरिंग हुई

Thu, 06 Feb 2025 10:02 AM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती (बदायूं)
संवाद न्यूज एजेंसी, उघैती (बदायूं) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 06 Feb 2025 10:02 AM IST
सार

अधिकारी जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम के साथ सर्वे कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी बोरिंग करने के बाद मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट भी कर रहे हैं। इस गतिविधि से तेल भंडार होने के बारे में पता चल चलता है।

विज्ञापन
Possibility of source of crude oil in Badaun district of Uttar Pradesh
कच्चे तेल की तलाश तेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में कच्चे तेल के स्रोत की संभावना के चलते अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है। कंपनी के अधिकारी उघैती क्षेत्र के गांव टिटौली में कई दिन से मौजूद हैं। यहां क्षेत्र में कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। बोरिंग के जरिए गहराई से पानी निकालकर तेल की खोज की जा रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

जिले में एक बार फिर से कच्चे तेल की संभावनाओं की अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। इसके लिए अल्फाजियो (इंडिया) कंपनी के अधिकारी कई दिनों से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सर्वे करने के उद्देश्य से डेरा डाले हुए हैं। अधिकारी विभिन्न स्थानों पर वैज्ञानिक तरीकों के जरिए बोरिंग की मदद से कच्चे तेल की खोज कर रहे हैं। इसके लिए गहराई से पानी निकालकर नमूना लिया जा रहा है। अधिकारियों ने जगह-जगह बोरिंग कराई है। बुधवार को अधिकारी उघैती के गांव टिटोली पहुंचे। यहां पूर्व में भी कच्चे तेल के संकेत मिले थे। जिसके चलते यहां करीब 500 फीट से अधिक गहराई का बोरिंग कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में कुछ स्थानों पर निकाले गए पानी में कच्चे तेल के अंश मिले हैं। जिसके चलते तेजी से कार्य कराया जा रहा है। अधिकारियों को जिन स्थानों पर तेल के संकेत मिले हैं। वहां की मिट्टी के भी नमूने लिए हैं। अधिकारी जीपीएस सैटेलाइट सिस्टम के साथ सर्वे कर रहे हैं। कंपनी के अधिकारी बोरिंग करने के बाद मशीन से जमीन के अंदर ब्लास्ट भी कर रहे हैं। इस गतिविधि से तेल भंडार होने के बारे में पता चल चलता है। वहां मौजूद कंपनी के अधिकारी ने बताया कि कच्चे तेल की तलाश में परीक्षण कार्य जारी है। कुछ स्थानों पर वैज्ञानिक विधि के जरिए तेल होने के संकेत मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed