{"_id":"62a8f8f35f4bd43ba5221b96","slug":"poor-didn-t-get-pm-avas-bareilly-news-bly4882703136","type":"story","status":"publish","title_hn":"साल भर में नहीं बने पीएम आवास फिर पन्नी के नीचे कटेगी बरसात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साल भर में नहीं बने पीएम आवास फिर पन्नी के नीचे कटेगी बरसात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नवाबगंज के ईदजागीर गांव के पूरनलाल को पीएम आवास योजना की पहली किस्त मिली है। काम शुरू करा दिया है लेकिन मानसून सिर पर है। बारिश में काम बंद हो जाएगा लिहाजा उनकी रातें इस बार भी पन्नी के नीचे कटेंगी। इसी तरह गंगापुर उर्फ खामपुर गांव के ढाकन लाल का भी पीएम आवास बन नहीं पाया है। उन्हें भी छप्पर के नीचे ही बरसात की रातें गुजारनी होंगी।
पूरनलाल और ढाकनलाल को पैसा इसलिए देरी से मिला क्योंकि सिस्टम ने खाता फीडिंग ठीक नहीं की। उनकी तरह 40 ऐसे गरीब हैं जिन्हें इस बारिश में भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। पीएम आवास योजना के तहत उन्होंने आवेदन किए थे। आवास मंजूर भी हुआ लेकिन पैसा देरी से मिला। कुछ तकनीकी दिक्कतें आईं तो कुछ लोगों के बैंक खाते मिस मैच हो गए। कुछ लाभार्थी ऐसे हैं जिनका चयन वित्तीय वर्ष 2021-22 की समाप्ति से पहले हुआ, जिसके कारण रकम अब मिल पाई। सत्यापन करने में भी समय लग गया।
इन ब्लॉकों में पूरे नहीं हुए निर्माण
आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक में तीन आवासों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। बहेड़ी में चार, क्यारा ब्लॉक में दो, मझगवां में दो, बिथरी चैनपुर में दो, फरीदपुर में चार, मीरगंज में पांच, रामनगर में छह, शेरगढ़ में दो, रिछा में एक, भुता ब्लॉक में एक, भोजीपुरा में दो आवासों का निर्माण पूरा नहीं हो पाया। इन आवासों का कहीं पर काम 10 फीसदी हुआ है तो कहीं पर 60 फीसदी। लाभार्थी तेजी से काम करवा रहे हैं ताकि बारिश से पहले अधिकांश काम पूरा हो जाए। आवासों के निर्माण की मॉनिटरिंग डीआरडीए की ओर से की जा रही है।
विज्ञापन
पीएम आवास योजना के तहत जो आवास अभी पूर्ण नहीं हुए हैं, उन लाभार्थियों का चयन कुछ दिनों पहले हुआ था। उनको आवास निर्माण के लिए पैसे मिल गए हैं। काम तेजी से चल रहा है। एक माह में सभी आवासों का निर्माण पूरा हो जाएगा। 1416 आवास बनकर तैयार हो गए हैं। - तेजवंत सिंह, पीडी डीआरडीए