फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Polling parties depart for the Teachers MLC election in Bareilly

शिक्षक एमएलसी चुनाव: बरेली जिले में 6763 शिक्षक वोटर करेंगे मतदान, 25 बूथों पर रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

Thu, 22 Oct 2026 12:50 PM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 22 Oct 2026 12:50 PM IST
सार

शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए शुक्रवार को मतदान होगा। बरेली जिले में 6763 शिक्षक मतदाता 25 बूथों पर मतदान करेंगे। जिले में मतदान कराने के लिए संजय गांधी कम्युनिटी हॉल से बृहस्पतिवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। 

विज्ञापन
Polling parties depart for the Teachers MLC election in Bareilly
रवानगी से पहले संजय कम्युनिटी हॉल में जुटे मतदान कार्मिक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को बरेली जिले के सभी 25 मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गईं। संजय कम्युनिटी हॉल से मतदान कर्मियों को आवश्यक चुनाव सामग्री देकर निर्धारित मतदान स्थलों के लिए भेजा गया। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक मतदान केंद्र पर मतदान कर्मियों के साथ सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

विज्ञापन




जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मुताबिक बरेली-मुरादाबाद खंड में कुल 46,699 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें बरेली जिले के 6,763 शिक्षक मतदाता शामिल हैं। जिले में मतदान के लिए प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी और तीन मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा प्रत्येक बूथ पर एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक वीडियोग्राफर भी तैनात रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक उपनिरीक्षक और दो सशस्त्र पुलिसकर्मी भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- शिक्षक एमएलसी चुनाव: बिजनौर में सर्वाधिक, रामपुर जिले में सबसे कम मतदाता, कल 105 बूथों पर होगा मतदान
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन ले जाने पर रोक
मतदान प्रक्रिया पर निगरानी रखने के लिए वीडियोग्राफी और माइक्रो ऑब्जर्वर की व्यवस्था की गई है। मतदान स्थल के अंदर मोबाइल फोन ले जाने पर रोक रहेगी। मतदान कर्मियों को निर्धारित समय पर केंद्रों पर पहुंचकर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।

शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा के डॉ. हरि सिंह ढिल्लों और समाजवादी पार्टी के हाजी दानिश अख्तर प्रमुख प्रत्याशी हैं। मतदान के बाद मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रखा जाएगा। मतगणना और परिणाम की घोषणा निर्वाचन आयोग के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगी।

Trending Videos

बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 में 17 प्रत्याशियों के नाम
  1. डॉ. हरि सिंह ढिल्लों,भाजपा समर्थित
  2. हाजी दानिश अख्तर, सपा समर्थित
  3. राजेंद्र कुमार गंगवार, निर्दलीय
  4. रेनू मिश्रा, निर्दलीय
  5. संजय कुमार मिश्रा, निर्दलीय
  6. राज कुमार सिंह, निर्दलीय
  7. हरेंद्र सिंह, निर्दलीय
  8. विमलेंद्र कुमार शर्मा, निर्दलीय
  9. राजीव कुमार, निर्दलीय
  10. नरेश कुमार शर्मा, निर्दलीय
  11. रमेश चंद्र, निर्दलीय
  12. बहार आलम, निर्दलीय
  13. रोहित अल्ताफ, निर्दलीय
  14. विद्युत कुमार, निर्दलीय
  15. डॉ. सुनीत गिरि, निर्दलीय
  16. नाज रिजवी, निर्दलीय
  17. नेत्रपाल, निर्दलीय

शिक्षक एमएलसी चुनाव के आंकड़े 
  • कुल प्रत्याशी: 17
  • भाजपा और सपा समर्थित प्रत्याशी: 2
  • निर्दलीय प्रत्याशी: 15
  • मतदान: 23 अक्टूबर 2026
  • मतगणना: 27 अक्टूबर 2026
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed