फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   politics

पंचायत चुनाव में अनुशासन तार-तार

Mon, 05 Oct 2015 01:21 AM IST
बरेली
बरेली Updated Mon, 05 Oct 2015 01:21 AM IST
विज्ञापन
बरेली। पंचायत सदस्य के चुनाव में प्रत्याशी चयन पर राज्य की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी में अनुशासन तार-तार हो रहा है। हाईकमान के निर्देश पर बनाई गई सपा की 12 सदस्यीय कमेटी भी अनुशासन बरकरार रखने में बेकार साबित हो रही है। प्रथम चरण में दमखोदा, भोजीपुरा, नवाबगंज और बहेड़ी में नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। अभी तक सपा की कमेटी में शामिल बड़े नेताओं की प्रत्याशी चयन को लेकर एक बैठक तक नहीं हो पाई है। यही वजह है कि वार्डों में तीन से चार प्रत्याशी पार्टी के समर्थन के होर्डिँग लगाकर चुनाव मैदान में हैं। इनमें सहमति बनाने के प्रयास सफल नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन

सपा हाईकमान ने पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के बीच आम सहमति बनाने के लिए जिला स्तर पर 12 सदस्यीय कमेटी बनाई थी। इस कमेटी में बड़े नेताओं को शामिल किया गया। जिन वार्डों से दो या तीन प्रत्याशी पार्टी के समर्थन से चुनाव प्रचार कर रहे हैं, इस कमेटी का काम उनके बीच आम सहमति बनाकर एक प्रत्याशी उतारना था। प्रथम चरण के  पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया खत्म होने के बाद अभी तक कमेटी की एक बार भी बैठक तक नहीं हो पाई। बड़े नेता भी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी चयन पर एकमत नहीं है। सब अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर रहे हैं। भोजीपुरा के विधायक शहजिल इस्लाम ने अपने क्षेत्र में पांच प्रत्याशी घोषित कर लिए। महासचिव प्रमोद विष्ट और सत्येंद्र यादव इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। हालात ये हैं कि सपा की 12 सदस्यीय कमेटी पंचायत चुनाव में निष्क्रिय साबित हो रही है। वार्डों में बागियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बसपा जिला पंचायत अध्यक्ष नीरू पटेल के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले वर्तमान जिला पंचायत सदस्य को महेश यादव को सपा का समर्थन नहीं मिला तो उनको भाजपा के समर्थन से मैदान में उतरना पड़ा। अन्य वार्डों में सपा के यही हालात हैं। कुल मिलाकर पंचायत चुनाव में सपा का अनुशासन तार-तार हो गया है। बड़े नेता पार्टी के अंदर एक दूसरे को अपनी आंखों के सामने भिड़ता देखकर चुप हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी तय करने को बनी सपा की कमेटी
जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव- संयोजक  
मंत्री भगवतसरन गंगवार - सदस्य
पूर्व सांसद सर्वराज सिंह- सदस्य  
 विधायक अताउर्रहमान- सदस्य
विधायक शहजिल इस्लाम- सदस्य
विधायक- सियाराम सागर - सदस्य
पूर्व विधायक महिपाल सिंह- सदस्य
पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह गंगवार - सदस्य
जिला उपाध्यक्ष- जाहिद हुसैन गुड्डू- सदस्य
जिला महासचिव प्रमोद विष्ट- सदस्य
महानगर अध्यक्ष जफर बेग- सदस्य
महानगर उपाध्यक्ष- मलखान सिंह यादव- सदस्य  

‘जिन वार्डों में सहमति नहीं बन पा रही हैं, उनमें बड़े नेताओं को किसी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार करने नहीं जाना चाहिए। सारे विधायक हाईकमान का आदेश न मानकर अपने प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार कर रहे हैं। सब पार्टी के निर्देशों की अवहेलना कर रहे हैं। मैं क्या करूं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

                                         - वीरपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed