फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Politics heats up after a report is filed against the BJP leader in Bareilly

Bareilly News: भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गरमाई राजनीति, बाजार बंद करेंगे व्यापारी

Sun, 07 Dec 2025 12:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 12:19 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में नगर पंचायत ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने भाजपा नेता आशीष अग्रवाल पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ गया है। वहीं भाजपा नेता आशीष अग्रवाल के समर्थन में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। उन्होंने भाजपा नेता पर दर्ज रिपोर्ट वापस लेने की मांग की है। 

विज्ञापन
Politics heats up after a report is filed against the BJP leader in Bareilly
बैठक के बाद व्यापारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी में भाजपा नेता व प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष आशीष अग्रवाल पर ईओ पुष्पेंद्र राठौर की ओर से कराई गई रिपोर्ट पर व्यापारी समुदाय एकजुट हो गया है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के बैनर तले शनिवार को बैठक कर व्यापारी संगठनों के सभी प्रमुखों ने आंदोलन की रणनीति बनाई। निर्णय लिया कि दो दिन में आशीष पर दर्ज मामला खत्म न हुआ और ईओ पर रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई तो सभी संगठन एक साथ बाजार बंद कर धरने पर बैठेंगे।

विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता कर रहे व्यापारी सुरक्षा फोरम के अध्यक्ष शोभित अग्रवाल ने कहा कि नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बिना कोई नोटिस दिए पालिका के नियमों के खिलाफ जाकर व्यापारी राहुल गुप्ता की नवनिर्मित दुकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू की थी। विरोध में व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल बिना नोटिस किसी व्यापारी का अहित होने का तर्क लेकर ईओ से वार्ता करने गए थे।
विज्ञापन


संबंधित खबर- Bareilly News: भाजपा नेता और ईओ के विवाद ने पकड़ा तूल, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग; राज्यमंत्री से मिले व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप लगाया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत उन्हें झूठा फंसाया गया है। इसे नगर का व्यापारी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने व्यापारियों से एक मत होकर दो दिन की मोहलत देने का आग्रह किया। कहा कि अगर व्यापारी सड़कों पर उतर आए तो आंदोलन जिले के हर कस्बे तक जाएगा। व्यापारियों ने तय किया कि वे मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजेंगे। बैठक में सक्षम अग्रवाल, जतिन अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्रेमपाल गंगवार, राजीव शर्मा, अजय कुदेशिया, गोविंद गुप्ता, ताहिर रजा नूरी, नदीम अंसारी, शशांक गुप्ता समेत कई व्यापारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed