फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   dispute between BJP leader and nagar panchayat EO sparking a caste-based conflict on social media in bareilly

Bareilly News: भाजपा नेता और ईओ के विवाद ने पकड़ा तूल, सोशल मीडिया पर छिड़ी जंग; राज्यमंत्री से मिले व्यापारी

Sun, 07 Dec 2025 01:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 07 Dec 2025 01:22 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में भाजपा नेता आशीष अग्रवाल और नगर पंचायत ईओ पुष्पेंद्र राठौर के विवाद ने तूल पकड़ लिया है। ईओ के समर्थन में आए विधायक के करीबी ने भाजपा नेता पर बिरादरी का अपमान करने का आरोप लगाया। वहीं भाजपा नेता के समर्थन में व्यापारी एकजुट हो गए हैं। 

विज्ञापन
dispute between BJP leader and nagar panchayat EO sparking a caste-based conflict on social media in bareilly
राज्यमंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना से मिले व्यापारी नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में अतिक्रमण हटाने के दौरान ईओ पुष्पेंद्र राठौर और भाजपा व व्यापार मंडल से जुड़े नेता आशीष अग्रवाल के बीच तकरार और उन पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा से ही जुड़े नेता एक-दूसरे पर जातिगत टिप्पणी कर रहे हैं। 

विज्ञापन


मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा के करीबी क्रय विक्रय गन्ना समिति के निदेशक बबलू गंगवार ने ईओ को अपनी कुर्मी बिरादरी से जुड़ा बताकर लिखा है कि आशीष अग्रवाल ने गालीगलौज करके पूरी बिरादरी का अपमान किया है। भाजपाइयों ने इसे कार्यकर्ताओं की लड़ाई बताया। विधायक समर्थक के कमेंट्स के खिलाफ सोशल मीडिया में मुद्दा छाया हुआ है। 
विज्ञापन


लोग पक्ष और विपक्ष में कमेंट कर रहे हैं। इधर, आशीष पर दर्ज रिपोर्ट को खारिज कराने और ईओ के खिलाफ दी गई तहरीर पर मामला दर्ज कराने की जिला कमेटी के व्यापार मंडल नेता व्यापारियों के साथ रविवार को वन राज्यमंत्री अरुण सक्सेना के यहां पहुंचे। उन्होंने वन मंत्री से मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

यह है पूरा मामला 
फतेहगंज पश्चिमी कस्बे में 15 दिन पहले अतिक्रमण तोड़ने के दौरान हुई कहासुनी के बाद अब ईओ ने भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष की प्रत्याशी रहीं प्रीति अग्रवाल के पति आशीष अग्रवाल के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आशीष ने इसे राजनीति से प्रेरित बताकर मीरगंज विधायक डीसी वर्मा पर ठीकरा फोड़ा है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भेजी शिकायत में विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दरअसल, 21 नवंबर को मुख्य बाजार में राहुल गुप्ता की दुकान पर नगर पंचायत की टीम गई थी। अतिक्रमण हटाने को लेकर बाजार में ही नगर पंचायत के ईओ पुष्पेंद्र राठौर से व्यापारी राहुल के समर्थन में पहुंचे भाजपा नेता आशीष अग्रवाल की तनातनी हो गई थी। ईओ ने उसी शाम सरकारी कार्य में बाधा डालने और गालीगलौज करते हुए दस्तावेज फाड़ने का आरोप लगाकर आशीष अग्रवाल व दो अज्ञात लोगों के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने की पुलिस को तहरीर दी थी।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: भाजपा नेता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने से गरमाई राजनीति, बाजार बंद करेंगे व्यापारी

व्यापारी राहुल गुप्ता और आशीष अग्रवाल ने भी ईओ पर अतिक्रमण अभियान रोकने के बदले दो लाख रुपये मांगने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इस पर पुलिस जांच कर रही थी। शुक्रवार को पुलिस ने आशीष अग्रवाल व दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। थाना प्रभारी अभिषेक सिंह ने बताया कि आशीष अग्रवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आशीष की ओर से दी गई तहरीर पर जांच आख्या एडीएम प्रशासन को भेजी गई है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed