फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur

शहीदों की नगरी से 12 जिलों का बढ़ाया सियासी पारा

Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
political,shahjahanpur 140 vidhan sabha 2022, katra 136 vidhan sabha 2022, jalalabad 137 vidhan sabha 2022, tilhar 138 vidhan sabha 2022, powayan 139 vidhan sabha 2022, dadraul 141 vidhan sabha 2022,pm modi in shahjahanpur
शाहजहांपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भले ही गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करने शाहजहांपुर पहुंचे हों, लेकिन इसके बहाने वह विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर गए। अपने भाषण में एक्सप्रेस-वे के जरिये 12 जिलों पर फोकस कर वह किसानों के साथ ही युवा, उद्यमी और आम लोगों को भी लुुुभाते नजर आए।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण से पहले गंगा एक्सप्रेस वे पर बनी करीब पांच मिनट की लघु वीडियो भी दिखाई गई। बताया गया कि यह एक्सप्रेस-वे मेरठ से शुरू होकर हापुड़, अमरोहा, बुलंदशहर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ होकर प्रयागराज तक पहुंचेगा। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे के निर्माण से यूपी अब एक्सप्रेस प्रदेश बनेगा। वहीं, पीएम मोदी ने इसे पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ने की कड़ी बताया। एक्सप्रेस-वे को उन्होंने बीच में पड़ने वाले 12 जिलों की जनता के लिए वरदान बताया। बताया कि आसपास उद्यमों की स्थापना से युवाओं को रोजगार मिलेगा और लोगों का सफर भी आसान होगा।
विज्ञापन

भाषण की शुरुआत शाहजहांपुर की स्थानीय बोली से शुरू कर यहां के लोगों के लोगों से जुड़ने की कोशिश की। उन्होंने काशी में श्रमिकों के सम्मान की बात याद दिलाकर हर वर्ग का सम्मान करने की बात दोहराई। वहीं, गन्ना किसानों की योजनाएं बताकर उनसे भी जुड़ने की कोशिश की। विपक्षी दलों का नाम लिए बिना ही वह उन पर निशाना साधते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा, पहले ऐसी परियोजनाएं तिजोरी भरने के लिए कागज पर बनती थीं और अब यूपी के विकास के लिए बन रही हैं। नोएडा में एयरपोर्ट, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे, पूर्वांचल और बुंदेलखंड समेत अन्य एक्सप्रेस-वे की जानकारी देने के साथ उन्होंने पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश का इस एक्सप्रेस-वे के जरिये जुड़ाव भी जनता को समझाया।

दिखाए भविष्य के सपने
रैली में पीएम मोदी भविष्य के सपने भी दिखा गए। युवाओं को एक्सप्रेस-वे के जरिये रोजगार और छोटे किसानों के लिए केसीसी कार्ड से जोड़ने की दिशा में काम करने की बात उन्होंने कही। 21वीं सदी में कनेक्टिविटी के लिए इस एक्सप्रेस वे को उन्होंने एयरपोर्ट, मेट्रो, मोटरवेज और डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने के सपने भी दिखाए। कहा कि यह एक्सप्रेस वे यूपी के विकास को गति भी देगा और शक्ति भी देगा। भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखकर ही इसे बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed