{"_id":"5e2205108ebc3e4b285d838d","slug":"political-bareilly-news-bly3923887191","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा, एबीवीपी के छात्र नेताओं में विवाद, प्राचार्य से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा, एबीवीपी के छात्र नेताओं में विवाद, प्राचार्य से शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बरेली कॉलेज में सपा और एबीवीपी के छात्र नेताओं के बीच विवाद हो गया। सपा के छात्र ने एबीवीपी नेता पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर प्राचार्य से शिकायत की है।
बताया जाता है कि सपा छात्र नेता ने पिछले दिनों राजनीति शास्त्र की कक्षा में शिक्षिका से बहस की थी। यह मामला संज्ञान में आने पर शुक्रवार को एबीवीपी के छात्रनेता ने सपा के छात्र से मिलकर विवादित राजनीतिक विषयों को कैंपस में न उठाने की सलाह दी। इस पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। शोर सुनकर प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सदस्य पहुंच गए और दोनों को अलग करके भेज दिया। इसके बाद सपा छात्रनेता ने प्राचार्य से मिलकर एबीवीपी छात्रनेता पर धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, एबीवीपी के छात्रनेता ने भी शनिवार को प्राचार्य से मिलकर शिकायत करने की बात कही है। ब्यूरो