फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

शांति से गुजरा जुमा, न कहीं विरोध हुआ और न प्रदर्शन

Sat, 18 Jan 2020 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jan 2020 01:26 AM IST
विज्ञापन
political
मस्जिदों में हुईं अमन चैन की दुआएं, प्रमुख मस्जिदों पर तैनात रहा फोर्स
विज्ञापन

बरेली। नागरिकता संशोधन कानून बनने के बाद पांचवां शुक्रवार भी शांतिपूर्ण तरीके से गुजर गया। इस बार न कहीं विरोध दिखा और न प्रदर्शन की बात सामने आई। अलबत्ता मस्जिदों में शहर एवं देश में अमन और चैन के लिए खास दुआएं की गईं। जुमे की नमाज के दौरान पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ लगातार जुमे की नमाज के बाद प्रदर्शन का सिलसिला बना हुआ था। शुरू के दो शुक्रवार को आईएमसी मुखिया मौलाना तौकीर रजा खां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद हर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद खास तौर से पुराना शहर की मस्जिदों में विरोध प्रदर्शन होते रहे। इसे देखते हुए दो सप्ताह पहले थाना बारादरी में मस्जिदों के इमामों की बैठक भी बुलाई गई। उनसे कहा गया कि वे लोगों को विरोध-प्रदर्शन न करने के लिए समझाएं, मगर इसका असर दिखाई नहीं दिया और नमाज के बाद मस्जिदों के बाहर प्रदर्शन होता रहा।
विज्ञापन

शहर में दो दिन पहले जिस तरह आजाद इंटर कॉलेज में बाहरी लोगों ने स्थानीय नौजवानों को गुमराह कर धरने की आड़ में माहौल खराब करने की कोशिश की उसे देखते हुए पुलिस इस शुक्रवार को और ज्यादा अलर्ट रही। हालांकि इस शुक्रवार को भी शांति रही और दिन अमन से गुजर गया। शहर की कई प्रमुख मस्जिदों शाही जामा मस्जिद, दरगाह आला हजरत, नौमहला, सैलानी, कुरैशनगर, एजाजनगर गौंटिया, सूफी टोला, बिहारीपुर, मलूकपुर आदि के बाहर पुलिस फोर्स तैनात रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed