फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

शहर में आने-जाने वाले पूछते रहे हाईवे का हाल

Sat, 21 Dec 2019 01:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Dec 2019 01:29 AM IST
विज्ञापन
political
शहर में आने-जाने वाले पूछते रहे हाईवे का हाल - फोटो : अमर उजाला, बरेली
हापुड़, मेरठ, अमरोहा में बवाल से दिल्ली-लखनऊ पर सफर करने वाले दिखे चिंतित
विज्ञापन

बरेली। नागरिकता कानून को विरोध में शुक्रवार को तमाम जगह प्रदर्शन और बवाल का खौफ मुसाफिरों में भी देखने को मिला। खासतौर पर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर सफर करने वाले हाईवे के हालात का अपडेट लेते रहे।

लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर वाहन दिन भर सामान्य तरीके से दौड़ते रहे। शहर के अंदरूनी रास्तों को छोड़ दें तो हाईवे या बाईपास पर किसी तरह का डायवर्जन नहीं किया गया था। इसके बावजूद लोगों में हाईवे पर सफर को लेकर अजीब सा डर देखने को मिला। लोग जगह-जगह वाहन रोककर सामने से आने वाले वाहन चालकों से हाईवे का हाल पूछते रहे। अमरोहा में बवाल को लेकर दिल्ली दिशा में जाने वाले ज्यादा सहमे हुए थे। हालांकि उन्हें बताया गया कि वाहनों को कहीं नहीं रोका जा रहा है। बाईपास से जाने पर कहीं मनाही नहीं है तो वह कुछ सहज दिखे। एसपी ट्रैफिक एससी गंगवार ने बताया कि दिल्ली और लखनऊ हाईवे पूरी तरह खुला है, कहीं कोई समस्या नहीं है। शहर में भी कोई बड़ा डायवर्जन नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed