{"_id":"5dfd259c8ebc3e87cb39c3ee","slug":"political-bareilly-news-bly388828712","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलमपुर जाफराबाद में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलमपुर जाफराबाद में अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक प्रमुख ने बैठक की तिथि आगे बढ़ाने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन
बरेली। आलमपुर जाफराबाद के ब्लॉक प्रमुख आदेश सिंह यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर विकास खंड मुख्यालय पर शनिवार को बैठक होगी। डीएम ने आंवला तहसीलदार को शांति व्यवस्था बनाए रखने और एसडीएम को बाहरी लोगों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी है। उधर, ब्लॉक प्रमुख ने डीएम को ज्ञापन देकर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक की तिथि आगे बढ़ाने की मांग की है।
ब्लॉक प्रमुख आदेश सिंह यादव ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश में स्थिति तनावपूर्ण हैं। जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में पांच लोगों से ज्यादा की मौजूदगी से लॉ एंड ऑर्डर का अनुपालन नहीं हो पाएगा। बैठक चूंकि राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के तहत होगी। मुस्लिम सदस्य भी इसमें शामिल होंगे, इसलिए फिलहाल इसे स्थगित करना आवश्यक है। हालांकि, ब्लॉक प्रमुख की मांग को दरकिनार करते हुए डीएम ने शनिवार को ही पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक कराने के निर्देश दिए हैं।