{"_id":"5dfa811e8ebc3e88007295a2","slug":"political-bareilly-news-bly388622815","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने डिप्टी सीएम मौर्य से की सड़कें न ठीक कराने की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांसद धर्मेन्द्र कश्यप ने डिप्टी सीएम मौर्य से की सड़कें न ठीक कराने की शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। आंवला सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर कांधरपुर की जर्जर सड़कें अब तक नहीं बनाने की शिकायत की है। सांसद ने याद दिलाया कि बरेली कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पीडब्ल्यूडी अफसरों को कांधरपुर की बदहाल सड़कें और लालफाटक सर्विस लेन दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए थे। इस पर डिप्टी सीएम ने कहा कि मनमानी करने वाले लापरवाह अफसर बख्शे नहीं जाएंगे। साथ ही उन्होंने संबंधित अफसरों को संबंधित सड़कें तत्काल सही कराने के निर्देश जारी किए।
एक कार्यक्रम में भाग लेने लखनऊ पहुंचे सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने बुधवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर सेतु निगम और पीडब्लूडी अफसरों की मनमानी से अवगत कराया। सांसद ने बताया कि बरेली कार्यक्रम के दौरान कांधरपुर में जर्जर सड़क और सेतु निगम को लाल फाटक की सर्विस लेन दुरुस्त करने के निर्देश गए थे। मगर काफी दिन बीतने पर भी दोनों विभागाध्यक्षों ने कोई रुचि नहीं ली है। सांसद ने अवगत कराया कि कांधरपुर से इचौरिया जाने वाले मार्ग का हाल और भी ज्यादा खराब हो गया है। कुछ जगह तो सड़क ही उखड़कर गायब हो गई है। कांधरपुर गांव में सड़क जर्जर है और एक-दो जगह पानी भरा हुआ है। बता दें कि डिप्टी सीएम ने कांधरपुर में सांसद आवास पर इन समस्याओं से अवगत होने पर दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे।