{"_id":"5dcee4288ebc3e54ab5690f9","slug":"political-bareilly-news-bly3842027184","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन पर सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन पर सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोला गोकर्णनाथ (लखीमपुर खीरी)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने से पहले गुरुवार को सपा नेताओं द्वारा कृषि महाविद्यालय के उद्घाटन का मामला तूल पकड़ रहा है। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को पांच सपाइयों को नामजद करते हुए आठ-दस अज्ञात सपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और सरकार की छवि खराब करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ट्वीट करके इस मामले को गरमा दिया है। ट्वीट में उन्होंने लिखा है- यदि कोई किसी के कामों का श्रेय ले तो यह चार सौ बीसी है।
जमुनाबाद में बने कृषि महाविद्यालय के कैंपस का 14 नबंवर को मुख्यमंत्री ने उद्घाटन किया था। इससे पहले काफी पुलिस बल की मौजूदगी में ही 13 नवंबर को फीता काटकर सपाइयों ने उद्घाटन कर दिया था। उनका कहना था कि यह सपा कार्यकाल में मंजूर हुआ और अब इसका श्रेय भाजपा सरकार ले रही है। सपाइयों के हाथों फीता काटने की भनक लगने पर पुलिस की इस लापरवाही की शिकायत भाजपा के नेताओं ने प्रदेश हाईकमान तक की।
विज्ञापन
मामला गरमाया तो शुक्रवार को गोला कोतवाली निरीक्षक डीपी तिवारी ने सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष आकाश लाला, पंकज श्रीवास्तव, आकाश वर्मा, नरेंद्र वर्मा, अमन यादव, शोएब अंसारी और आठ दस अज्ञात के खिलाफ विधि विरुद्व जमावड़ा कर कृषि महाविद्यालय जमुनाबाद फार्म पर पहुंचकर सरकार की छवि धूमिल करने, पुलिस के कार्य में बाधा डालने, राजकीय कार्य के विपरीत कार्य करने, माहौल खराब करने की कोशिश के साथ मुख्यमंत्री, प्रदेश सरकार सहित भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष और उत्तेजना फैलाने का कार्य करने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।