फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

प्रियंका गांधी की एडवाइजरी काउंसिल में शामिल हुए प्रवीण सिंह ऐरन

Tue, 08 Oct 2019 06:32 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2019 06:32 PM IST
विज्ञापन
political
प्रवीण सिंह एेरन। - फोटो : अमर उजाला, बरेली

ब्रह्मस्वरूप सागर को बनाया प्रदेश सचिव

विज्ञापन
बरेली। लखनऊ में सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की घोषणा कर दी गई है। इसमें पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की एडवाइजरी काउंसिल में शामिल किया गया है। ब्रह्मस्वरूप सागर को प्रदेश सचिव बनाया गया है। वहीं, महासचिव रहे अजय शुक्ला, सचिव रहे प्रेम प्रकाश अग्रवाल और अनुज गंगवार को इस बार प्रदेश कमेटी में जगह नहीं मिली है।

पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन दो बार विधायक और एक बार सांसद रह चुके हैं। प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य राज्य मंत्री भी रहे हैं। बताया जा रहा है कि इस बार कांग्रेस में राष्ट्रीय महासचिव की जो एडवाइजरी कमेटी बनाई गई है, उसका प्रदेश संगठन में दखल रहेगा। प्रवीण सिंह ऐरन ने खुद को एडवाइजरी काउंसिल में शामिल करने पर पार्टी का आभार व्यक्त किया है। वहीं, ब्रह्मस्वरूप सागर का कहना है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा किया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। ब्रह्मस्वरूप पूर्व में सपा में जिला महासचिव, बसपा में जिलाध्यक्ष और मुख्य जोन कोआर्डिनेटर रहे हैं। इसके बाद वह बसपा छोड़ कर पिछले साल फरवरी में कांग्रेस में शामिल हो गए। पिछले दिनों हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने उन्हें शाहजहांपुर सीट से मैदान में उतारा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed