फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

जिला अस्पताल का हाल- पहले इधर-उधर फेंका और फिर ओटी की दीवार के पीछे छिपा दिया मेडिकल वेस्ट

Fri, 27 Sep 2019 02:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा के निरीक्षण के डर से जिला अस्पताल में देर रात तक दौड़भाग चलती रही लेकिन फिर अस्पताल प्रशासन बुधवार को खुले में फेंके गए मेडिकल वेस्ट के निस्तारण का रास्ता नहीं ढूंढ पाया। आखिर में उसे इकट्ठा कर ऑपरेशन थिएटर के पीछे छिपा दिया गया। अफसरों से इस बारे में सवाल किया गया तो वे चुप्पी साध गए।
विज्ञापन

पिछले हफ्ते ऊर्जा मंत्री के जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान गंदगी पर अफसरों की अच्छी-खासी फजीहत हुई थी। बृहस्पतिवार को प्रभारी मंत्री के दोबारा आने से पहले बुधवार को दिन भर अस्पताल में दिन भर साफ-सफाई की गई और वार्डों से निकला मेडिकल वेस्ट ओटी के पीछे रोड पर डाल दिया गया। सैकड़ों ब्लड सैंपल ट्यूब्स, सिरिंज, ग्लूकोज बोतल, डिप और दवाओं से संक्रमण के खतरे को अफसर भी नजरंदाज करते रहे। अमर उजाला में इसका खुलासा होने के बाद अस्पताल प्रशासन ने बृहस्पतिवार को मेडिकल वेस्ट समेट तो लिया लेकिन उसका निस्तारण कराने के बजाय दीवार के पीछे छिपा दिया। अफसरों को कॉल की गई तो वे मंत्री जी की मीटिंग में होेने की बात कहकर कॉल कट करते रहे।
विज्ञापन

दिन भर में तीन बार चला सफाई अभियान
प्रभारी मंत्री के निरीक्षण की आशंका के चलते गुरुवार को जिला अस्पताल में सुबह से शाम पांच बजे तक तीन बार सफाई अभियान चला। सफाई के बाद निकले कूड़े को भी तत्काल हटाया गया। कोतवाली से लेकर जिला अस्पताल तक सड़कों पर चूना डाल दिया गया था। हालांकि देर शाम जब मंत्री का निरीक्षण टलने की पुष्टि हुई तो फौरन ही अस्पताल में अव्यवस्थाएं भी दिखनी शुरू हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण टला, बैरियर कार्य ठप
प्रभारी मंत्री को प्रभावित करने के लिए आनन-फानन में सीएमएस कार्यालय के पास बैरियर लगाने का काम शुरू किया गया। शाम को निरीक्षण टलने पर इस काम को जहां के तहां रोक दिया गया। शाम को कई दिव्यांग भी व्हील चेयर मुहैया न कराए जाने के कारण इधर-उधर भटकते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed