फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

हाईकोर्ट ने डीएम से शहला पर लगे आरोपों की मांगी जांच रिपोर्ट

Sat, 21 Sep 2019 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
political
नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर प्रकरण
विज्ञापन

बरेली। सफाई कर्मियों का छह माह तक वेतन न देने सहित कई बड़े घपलों को लेकर डीएम की संस्तुति पर शासन ने नवाबगंज नगर पालिका की चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय अधिकार सीज कर दिए गए हैं। शहला ने इस कार्रवाई के खिलाफ हाईकोर्ट चली गई। कोर्ट ने डीएम से शहला ताहिर के खिलाफ लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट 23 सितंबर तक देने के आदेश दिए हैं।
नवाबगंज नगर पालिका में संविदा और स्थायी कुल 80 सफाई कर्मियों का जनवरी से वेतन ही नहीं दिया गया। इससे परेशान होकर कर्मचारियों ने कमिश्नर और डीएम से चेयरमैन की शिकायत की थी। इस पर डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने शहला ताहिर को नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद उन्होंने कर्मचारियों को वेतन नहीं जारी किया। इसके बाद डीएम ने चेयरमैन शहला ताहिर के वित्तीय अधिकार सीज करने की संस्तुति पर शासन ने उसके वित्तीय अधिकारी सीज कर दिए। शासन की इस कार्रवाई के खिलाफ चेयरमैन शहला ताहिर ने हाईकोर्ट में वाद दायर कर दिया। हाईकोर्ट ने शुक्रवार को डीएम को शहला पर लगे आरोपों की जांच रिपोर्ट 23 सितंबर तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


47.31 लाख के गबन के मामले में भी फंसी है गर्दन
चेयरमैन शहला ताहिर पर यह भी आरोप हैं कि पालिका में ईओ की तैनाती के बगैर राज्य वित्त आयोग के 47.31 लाख रुपये निकाल लिए हैं। भाजपा नेता नीरेंद्र सिंह राठौर ने इसकी शिकायत कमिश्नर रणवीर प्रसाद से लेकर शासन तक की थी। एडीएम की जांच में सामने आया था कि नवाबगंज नगर पालिका के ईओ गुलशन सूरी पिछले साल 31 दिसंबर को रिटायर हो गए थे। जनवरी से जून तक किसी भी ईओ की तैनाती नवाबगंज नगरपालिका में नहीं हो सकी। पांच फरवरी को राज्य वित्त आयोग की रकम नगर पालिका को भेजी गई। इसी महीने 32 चेक के माध्यम से 47.31 लाख रुपये एसबीआई के खाते से निकाल लिए गए। जबकि इस अवधि में नगर पालिका में ईओ की तैनाती ही नहीं थी। शासन इस मामले में चेयरमैन से जवाब भी मांग चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाबगंज चेयरमैन शहला ताहिर के खिलाफ आरोपों की जांच संबंधित रिपोर्ट हाईकोर्ट ने मांगी है। 23 सितंबर को सुनवाई की तारीख पर यह रिपोर्ट न्यायालय को सौंप दी जाएगी। -वीरेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed