फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

रियल एस्टेट के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर भी डूब गया, किस बात का जश्न मना रही सरकार

Sun, 15 Sep 2019 02:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 02:39 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। रामपुर से लौटकर यहां सर्किट हाउस पहुंचे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजम खां के खिलाफ बदले की भावना झूठे मुकदमे लादने के पुराने आरोप फिर मढ़े, साथ ही महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए उसे दो इंजन वाली करार दिया। लोहिया भवन खाली कराए जाने के सवाल पर बोले कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है लेकिन ये कोशिशें तो पहले से चल रही थीं।
विज्ञापन

सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश ने कहा कि रामपुर में जिन लोगों पर एक के बाद एक मुकदमा लिखा जा रहा है, उन्होंने उन पीड़ित परिवारों से बात की है। ये लोग किसी काम में शामिल नहीं थे। भाजपा सरकार के सौ दिन पूरे होने के सवाल पर कहा कि बरेली के लोगों से ही पूछिए कि उन्हें क्या मिला। व्यापारियों का व्यापार बर्बाद हो गया। नोटबंदी का फायदा नहीं दिख रहा है। प्रदेश में भी विकास दिखाई नहीं दे रहा। हम तो इसे दो इंजन वाली सरकार कहेंगे। नौजवान को रोजगार नहीं मिला। ऑटोमोबाइल, रियल एस्टेट समेत हर सेक्टर नीचे जा रहा है। एक्सपोर्ट है नहीं, इंपोर्ट बढ़ रहा है। क्रूड ऑयल सस्ता है, लेकिन डीजल-पेट्रोल महंगा है। बिजली बनाई नहीं लेकिन जनता को बढ़ा हुआ बिल मिलने जा रहा है। फिर किस बात का जश्न मना रहे हैं। डॉलर की कीमत तो ऊंची है ही लेकिन रुपया टका से नीचे जा रहा है। हमारी अर्थव्यवस्था बांग्लादेश से नीचे जा रही है तो देश का क्या विकास हो रहा है। योगी आदित्यनाथ के दो लाख नौकरी देने के सवाल पर कहा है कि हमारे मुख्यमंत्री को पता ही नहीं कितनी नौकरी देनी हैं। कभी 50 हजार, कभी 24 लाख और अब दो लाख नौकरी देने की बात कहते हैं। इस दौरान नेता विपक्ष रामगोविंद चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्र चौधरी, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगवत को कार में बैठाया, सर्किट हाउस पहुंचे अताउर्रहमान और शुभलेश
 रामपुर से लौट रहे अखिलेश यादव को सपाइयों ने मीरगंज में रिसीव किया। यहां अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। स्वागत के बाद पूर्व जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और पूर्व विधायक अताउर्रहमान सर्किट हाउस चले आए। सीबीगंज में अखिलेश यादव ने पूर्व विधायक इस्लाम साबिर के घर पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिलेश के स्वागत की शनिवार को भी जोरदार तैयारियां की गई थीं। परसाखेड़ा जीरो प्वाइंट से लेकर सीबीगंज, मिनी बाईपास, किला पुल, चौपुला, अयूब खां चौराहा समेत तमाम स्थानों पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में इकबाल रजा खां, अरविंद यादव, दिनेश यादव, शमीम अहमद, शमीम सुल्तानी, रविंद्र यादव, शेर सिंह गंगवार, हृदेश यादव, मोहित भारद्वाज, मुदित यादव, तेजपाल समेत तमाम सपाई शामिल रहे।

सर्किट हाउस पर सपाइयों की पुलिस से धक्का मुक्की
सर्किट हाउस में अखिलेश यादव के पहुंचने पर सपाई बेकाबू हो गए। सभी धक्कामुक्की करके उनके कमरे में घुसने की कोशिश करने लगे। भगवत सरन गंगवार और सुल्तान बेग ने उन्हें समझाने का प्रयास किया लेकिन भीड़ किसी की सुनने को तैयार नहीं थीं। इसके चलते महिला कार्यकर्ता तो आगे बढ़ ही नहीं सकीं। इस पर पुलिस ने धक्के देकर कार्यकर्ताओं को हटाकर बरामदा खाली कराया। उधर, चौपुला से अखिलेश का काफिला निकला तो चारों ओर जाम लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed