{"_id":"5d7021078ebc3e015369e05c","slug":"political-bareilly-news-bly374898189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्ता-पत्ता.. बूटा-बूटा काम हमारा जाने है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्ता-पत्ता.. बूटा-बूटा काम हमारा जाने है
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। योगी सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन एवं संसदीय कार्य की जिम्मेदारी मिलने के बाद अशोक कटारिया बुधवार को पहली बार बरेली पहुंचे। इस दौरान मीडिया के बीच पुराने दौर को याद करते हुए अशोक कटारिया ने कहा कि बरेली शुरुआती राजनीति की मेरी कर्मस्थली रहा है, इसलिए यहां आना सबसे जरूरी था। यहां हर वर्ग और हर क्षेत्र के लोग मेरे मित्र हैं। इसके चलते ही मुरादाबाद से लखनऊ जाने के दौरान बरेली पहुंचने का कार्यक्रम बनाया।
भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग में टीम वर्क के साथ परिवहन को सुगम करने पर कार्य हो रहा है। वरिष्ठ नेताओं के बजाय उन्हें मंत्री बनाने के सवाल पर कहा कि भाजपा परिवार भाव से काम करती है। यहां सीनियर-जूनियर सब समन्वय से काम करते हैं। बोले- प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की प्राथमिकताएं ही मेरी प्राथमिकताएं हैं। बोले- डग्गामार वाहन और ओवरलोडिंग बंद होगी। नए रूट चिह्नित कर बसों का संचालन शुरू कराएंगे और परिवहन निगम को बेहतर करने के लिए नए प्रयोग करेंगे। बताया कि नोएडा में ऐसी 100 बसें सीज भी कराई हैं, जो डग्गामारी कर रही थीं। अधिकारियों के वाहनों पर पदनाम लिखे होने को लेकर कार्रवाई की बात कही। आरटीओ ऑफिस से दलाली खत्म करने के सवाल पर मीडिया के सहयोग से कार्रवाई की बात कही।
एयरपोर्ट की तर्ज पर होंगे बस अड्डे
परिवहन निगम को घाटे से बाहर होने की बात कही। बोले, अब प्रदेश में एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डे बनेंगे। आलमबाग बस अड्डा इसका मॉडल होगा। नए मोटर व्हीकल एक्ट को जनता के हित में बताया। कहा, जुर्माना ज्यादा होगा तो लोग सुरक्षा के लिए गंभीर होंगे। हर गड़बड़ी पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
जिनके साथ धोखा हुआ वे करा रहे आजम पर मुकदमे
आजम खां पर मुकदमों को लेकर कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुकदमे नहीं कराए हैं। उनके अपने लोगों ने मुकदमे कराए हैं, जिनके साथ विश्वासघात हुआ है। उनकी गिरफ्तारी के सवाल पर कहा कि हर धारा में कार्रवाई तय है, उसके अनुसार ही कार्रवाई होगी। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, विधायक प्रो. श्याम बिहारी लाल आदि मौजूद रहे।