फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

राजीव गांधी सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में उमड़े प्रतियोगी

Mon, 02 Sep 2019 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2019 01:43 AM IST
विज्ञापन
political
बरेली। कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में जूनियर हाईस्कूल से इंटरमीडिएट तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

पहली बार कांग्रेस ने बरेली में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्मदिन पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रदेश मुख्यालय ने सभी स्थानों पर प्रश्नपत्र पहुंचवाए। दो परीक्षा केंद्रों पर 2282 बच्चों ने भाग लिया। प्रश्नपत्र में राजीव गांधी से जुडे़ पहलू अलावा राजनीतिक मामलों पर सवाल किए गए। शहर में बिशप मंडल इंटर कॉलेज परिसर में बने परीक्षा केंद्र पर मुख्यालय से आए प्रश्नपत्रों का पैकेट खोला गया और प्रतियोगियों में बांटा गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसका शुभारंभ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी सचिव धीरज गुर्जर ने किया। इस दौरान गुर्जर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान और विकास कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है। मौजूदा सरकार ने देशवासियों के सपनों को चकनाचूर कर दिया है। पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन आमजनों से सौहार्द बनाए रखने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा इतिहास बदलकर देश पर मर मिटने वालों को अपमानित करना चाहती है, जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन ने कहा कि भाजपा लोगों को भ्रमित कर विकास ठप करना चाहती है। जिलाध्यक्ष रामदेव पांडे, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी असलम मियां ने कांग्रेस नीतियों से अवगत कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय शुक्ला, चारु मेहरोत्रा, आबिद रजा खां, अलाउद्दीन खां, स्वप्निल शर्मा, महेंद्र सिंह, कमलेश ठाकुर, आशुतोष शर्मा फरहान अली, पारस शुक्ला, अवनीश बख्शी, सिद्धराज सिंह, सरदार आदित्य सिंह, अनुज गंगवार, दिनेश दद्दा, सुचित्रा सिंह आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed