{"_id":"5d506e408ebc3e6c9c26c29d","slug":"political-bareilly-news-bly3721061100","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष के पास नहीं मुद्दा इसलिए कर रहा विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष के पास नहीं मुद्दा इसलिए कर रहा विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर भाजपा कार्यालय पर प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पैक्सपेड के चेयरमैन सूर्य प्रकाश पाल ने कहा कि विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है इसलिए विरोध किया जा रहा है।
भाजपा कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए सूर्य प्रकाश पाल ने कहा, अनुच्छेद 370 हटने से जम्मू-कश्मीर का वर्तमान सुधरेगा और भविष्य उज्जवल होगा। जनसंघ के समय में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक देश, एक निशान और एक प्रधान का नारा दिया था, सात दशक बाद इसे लागू किया जा सका है। कश्मीर में नए युग की शुरुआत हुई है और अब वहां का पूरे देश के साथ विकास होगा। पूर्वोत्तर के दूसरे राज्यों में भी ऐसी व्यवस्था समाप्त करने के सवाल पर कहा, वहां कश्मीर जैसी दिक्कतें नहीं हैं। विपक्ष के आरोप पर कहा, कश्मीर में राष्ट्रपति शासन है और राज्यपाल की संस्तुति पर इसे लागू किया गया है। अगर विधानसभा होती तो पहले वहां से पास कराया जाता लेकिन राज्यपाल की संस्तुति विधानसभा की मानी जाती है, तभी लोकसभा ने इसे पास किया है। इस दौरान जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह राठौर, महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोरा, नगर विधायक डॉ. अरुण कुमार, मीरगंज विधायक डॉ. डीसी वर्मा, प्रतेष पांडेय, अनिल राणा, डॉ. नरेंद्र कुमार, मनोज यादव, धर्म विजय गंगवार आदि मौजूद रहे।