फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political

बार मैनेजर की बातचीत का ऑडियो वायरल

Wed, 17 Jul 2019 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 02:45 AM IST
विज्ञापन
political
टुल्ला-
विज्ञापन

बार मैनेजर की बातचीत का ऑडियो वायरल
हेडिंग
उसने एलान कर दिया है.. पप्पू का कत्ल करूंगा
ऑडियो में दो दिन पहले जेल गए गौरव सिंह अरमान का लिया नाम
पुलिस के पास पहुंचा ऑडियो, अफसरों में हड़कंप, छानबीन शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बेटी साक्षी के घर से भागकर प्रेम विवाह करने के बाद बिथरी के भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल की जिंदगी में शुरू हुई उथलपुथल कम नहीं हो रही। अब उनकी हत्या की धमकी दिए जाने का एक ऑडियो वायरल हुआ है। इस आडियो में एक बार मैनेजर किसी व्यक्ति को फोन पर बातचीत के दौरान गौरव सिंह अरमान की ओर से विधायक भरतौल का कत्ल करने का एलान करने की बात बता रहा है। सूत्रों के मुताबिक यह ऑडियो पुलिस के भी पास पहुंचा है जिसके बाद छानबीन शुरू कर दी गई है।
फोन पर हुई यह बातचीत रविवार को रिकॉर्ड हुई है। बातचीत में कुछ लोगों के एक बार की बिल्डिंग खुलवाकर शराब पीने का जिक्र किया जा रहा है। इसी बातचीत के बीच बताया जा रहा है कि गौरव ने एलान किया है कि वह विधायक पप्पू भरतौल का कत्ल कर देगा क्योंकि उसे आगे चलकर बिथरी से चुनाव लड़कर विधायक बनना है। बातचीत में दूसरी ओर से प्रतिवाद किया गया कि सत्ता पक्ष के इतने ताकतवर विधायक का कत्ल करना क्या इतना आसान है। पूरा ऑडियो पांच मिनट 19 सेकेंड का है। इसमें कभी विधायक केखास रहे गौरव सिंह अरमान का नाम लिया गया है। गौरव को पुलिस ने उमरिया-खजुरिया कांवड़ विवाद में रविवार को ही जेल भेजा था। यह ऑडियो भी उसी दिन की बातचीत का है।
विज्ञापन

सवा पांच मिनट हुई बातचीत
मैनेजर: हां भाई, राम-राम।
दूसरा व्यक्ति: जी,
मैनेजर: हां, भाई एक चीज आई है निकल के। कल दरअसल ... तोमर का फोन आया था। ये आया था कि बिल्डिंग खुलवा देना अपनी। एक काम करना है।
दूसरा व्यक्ति- क्या खुलवा देना।
मैनेजर- बिल्डिंग- बिल्डिंग, जहां ये बैठता है। मैं चूंकि कचहरी में ही था। इसलिए हमने बिल्डिंग खुलवा दी।
दूसरा व्यक्ति- अच्छा।
मैनेजर : बिल्डिंग में ऊपर लोगों ने बैठकर शराब पी। उसमें अद्धे पव्वे पकड़े गए। आज मैं उसके पास गया तो मैने कहा कि तोमरयार, तुम्हारे कहने पर मैने बिल्डिंग खुलवा दी। उस पर ये बदतमीजी। उसने कहा कि गौरव अरमान का मैं वकील हूं.. तो उसकेसाथ असल में 100-200 आदमी आ गए थे भाई साहब।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा व्यक्ति- हां, उसकेसाथ एक हजार आदमी आ गए थे ... के। सात-आठ आदमी थे कुल। और कौन से 100-200 आदमी आए थे।
मैनेजर: मेरी पूरी बात सुन लो।
दूसरा व्यक्ति : हां,
मैनेजर : तो मैने कहा या कि चैंबर अगर खुला तो आपकेकहने पर खुला। इसका मतलब यह तो नहीं कि आप, ऊपर दरअसललेडीज बैठी हुई है। वह मुसलमान आदमी है। उसकी टेबल पर सामने शराब लुढ़क रही है। वह बोला मै (अधिवक्ता) तो ऊपर गया नहीं। मैं तो यहीं नीचे बैठा रहा। बोला कि उसे रिमांड पर बुलाकर बहुत समझाने की जरूरत पड़ी। वह तो पप्पू का कत्ल करने वाला था।
दूसरा व्यक्ति- ऐं.. अच्छा।
मैनेजर : वह तो पप्पू का कत्ल करने वाला था। उसने एलान कर दिया है कि पप्पू का कत्ल करूंगा। विधायक जी का।
दूसरा व्यक्ति- अच्छा
मैनेजर- मैने उससे कहा कि पप्पू का कत्ल चाहे वह करे या तुम करो। लेकिन यार हमारी तो नौकरी तो बचाओ।
दूसरा व्यक्ति: उससे पूछो.. आज तक उसने किसी का कत्ल किया...गाली....।
मैनेजर : हां, बोला। आने वाले टाइम में वह विधायक है तोमर साहब। मैने तो उससे बात ही नहीं की। मै तो चला आया। मैने कहा कि आज जो मुझसे बदतमीजी हुई, वह ठीक नहीं। मैने तुम्हारे कहने पर बिल्डिंग अपने रिस्क पर खुलवा दी। आज के बाद बिल्डिंग खुलेगी नहीं। उसे समझाने में देर लगी। मैने कहा कि छुट्टी पर मुझे फोन न करे।

दूसरा व्यक्ति- कब हुई बदतमीजी आज।
मैनेजर: मैने कहा कि आज के बाद सेक्रेटरी साहब को फोन करना। आज के बाद यह बिल्डिंग खुलेगी नहीं, जब तक मेरा फोन नहीं जाएगा। वह बोला- समझा लो उसे। कह रहया है कि मर्डर करूंगा। मर्डर करूंगा। मैने कहा कि उसकी .... टूट गई .... की। मर्डर करेगा वो, चल तो पा नहीं रहा।
मैनेजर : आगे मैने कहा कि वह सत्ता पक्ष का विधायक है। इतना ताकतवर आदमी है। वह अपने आप मे ंसक्षम व्यक्ति है। अक्षम व्यक्ति नहीं है।
दूसरा व्यक्ति- मतलब, यह पंडित जी का मर्डर करवाएगा
मैनेजर : हां। ना, ना। गौरव कह रहया था चिल्ला-चिल्लाकर। मैं मारूंगा। चूंकि उसको तकलीफ हो रही होगी। उसकी पिटाई हुई है।
दूसरा व्यक्ति- वह किसी का सगा हो जाएगा।
मैनेजर : मै कहां मानने वाला आदमी। मैने उसे जवाब दिया। मैने कहा कि आज केबाद मुझे फोन मत करना।
दूसरा व्यक्ति- गाली केबाद... यह सब ऐसे ही हैं ... के। तुम चैंबर मत खोलना। यह दारू पीकर सब काम कर लेते हैं।
मैनेजर- आज ..... तोमर ने मुझे बुलाया। मैने तुम्हे नहीं बताया। तुम बार-बार पूछ रहे थे कि किसका फोन है।
दूसरा व्यक्ति- यह गौरव अरमान .....। पंडित की ..... का बाल उखाड़ ले।
मैनेजर: आज मैने उसे अपने हिसाब से जलील कर दिया। मैने कहा कि आप ... तोमर को बुलाइए।
दूसरा व्यक्ति- यह पंडित जी केखिलाफ विधायक बनेगा गाली....। यह बात पंडित केसंज्ञान में पहुंच जाएगी।
मैनेजर: घर केदोनों भाई पंडित जी से चलकर मिलते हैं।
दूसरा व्यक्ति- ठीक-ठीक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed