{"_id":"5d2a40168ebc3e6cb713bd47","slug":"political-bareilly-news-bly3685208135","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम लाल की बदली जिम्मेदारी, चहेतों के चेहरे लटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम लाल की बदली जिम्मेदारी, चहेतों के चेहरे लटके
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता राम लाल को राष्ट्रीय संगठन से हटाकर संघ में जिम्मेदारी दे दी गई है। इससे जिले के कई भाजपा नेताओं के साथ ही कुछ सपाइयों को भी झटका लगा है। इनमें से एक सपाई नगर निगम की राजनीति में भी खासा दखल रखते हैं। इसके चलते इन सभी के चेहरे उतर गए हैं।
वर्ष 2006 में राम लाल को भाजपा के राष्ट्रीय संगठन में महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई थी। शनिवार को उन्हें इस पद से हटाकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का सह संपर्क प्रमुख बना दिया गया है। भाजपा के कद्दावर नेता राम लाल का पार्टी में टिकट तय होने से लेकर तमाम मामलों में खासा दखल रहता था। बताया जाता है कि यहां के कुछ टिकट तय करने में भी उनकी खासी भूमिका रही है। मगर शनिवार को संगठन से हटाकर उन्हें संघ में भेज दिया गया है। कहा जा रहा है कि संगठन से हटने के बाद पार्टी या शासन-प्रशासन में अब उनका सीधा दखल नहीं रहेगा। इसके चलते यहां के कुछ बड़े नेताओं केे भी चेहरे लटक गए हैं। इनमें भाजपा के साथ ही कुछ सपा के नेता भी हैं। नगर निगम में दखल रखने वाले सपा के एक नेता भी राम लाल की जिम्मेदारी बदलने से सदमे में हैं। वह अक्सर उनसे मिलने भी जाते थे, मगर इस फेरबदल से उन्हें भी तगड़ा झटका लगा है।