फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   political,bareilly,mlc election

मतदान केंद्रों पर रहा भाजपाइयों का हुजूम, सपाई रहे दूर

Sun, 10 Apr 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
political,bareilly,mlc election
बरेली। विधान परिषद चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के दौरान शहर के दोनों मतदान केंद्रों पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम रहा। भाजपाई उत्साह से लबरेज दिखाई दिए, जबकि सपा कार्यकर्ता खामोशी के साथ अपने विस्तर पर बैठे रहे। भाजपा समर्थक मतदाताओं के साथ पार्टी कार्यकर्ता भी मतदान केंद्रों तक पहुंच रहे थे, जबकि सपा समर्थक मतदाता अकेले ही खामोशी से आकर वोट डाल रहे थे।
विज्ञापन

मतदान केंद्र पर सुबह आठ बजे से दोनों दलों के नेता और कार्यकर्ता पहुंचने लगे। भाजपा समर्थक कई भी मतदाता जब वोट डालने आता तो पार्टी के कार्यकर्ता उसके साथ मतदान केंद्र तक आते। गेट पर उसके साथ सेल्फी लेते। मतदाता भाजपा नेताओं से बात करने के बाद ही वोट डालने के लिए मतदान केंद्र के अंदर जा रहे थे। भाजपा कार्यकर्ताओं का हुजूम मतदान केंद्र के आसपास ही बना रहा, सपा कार्यकर्ता खामोशी से अपने विस्तर पर बैठे रहे। सपा के जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी सदस्य या पार्षद मतदान करने केंद्र पर अकेले ही पहुंच रहे थे। खामोशी से वोट डालकर लौट रहे थे।
विज्ञापन

पहले मतदान फिर किया जलपान
जिला पंचायत कार्यालय में बने मतदान केंद्र पर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह, वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार, सांसद संतोष गंगवार, सांसद धर्मेंद्र कश्यप और विधायकों ने मतदान किया। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल के देवर प्रशांत पटेल पोलिंग एजेंट थे। वह सभी जनप्रतिनिधियों का स्वागत कर रहे थे। मतदान के बाद पीछे आवास में जलपान की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed