{"_id":"64fce8b2631ebd7f933f97b8bbc6dfbd","slug":"polio-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोलियो की आशंका पूरी तरह खत्म करेगा इंजेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोलियो की आशंका पूरी तरह खत्म करेगा इंजेक्शन
बरेली
Updated Sun, 23 Aug 2015 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। पोलियो के खिलाफ अभियान में ड्रॉप के साथ इंजेक्शन को भी शामिल कर लिया गया है। अब एक साल तक के बच्चों को इंजेक्शन और इससे अधिक उम्र के बच्चों को पोलिया ड्रॉप दिया जाएगा। अक्तूबर से यह नया कार्यक्रम लागू हो जाएगा। इंजेक्शन के जरिए पोलियो वायरस को स्टूल के माध्यम से फैलने से रोका जा सकता है।
भले ही भारत में पोलियो का नामोनिशान मिट गया हो, लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान में यह अभी समाप्त नहीं हुआ है। इसीलिए, एहतियातन कार्यक्रम जारी रखा गया है। अब तक स्वास्थ्य कार्यकत्रियां घर-घर जाकर 0 से पांच साल तक के बच्चाें को पोलियो ड्राप पिलाती हैं। नये कार्यक्रम में 0 से एक साल तक के बच्चाें को इंजेक्शन लगाया जाएगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने बताया कि पोलियो ड्राप कार्यक्रम भी साथ में चलता रहेगा। डब्ल्यूएचओ की ओर से सभी स्वास्थ्य अधिकारियाें को इस संबंध में जानकारी भी दे दी गई है।
पूरी तरह खत्म हो जाएगी पोलियो की आशंका
मल के जरिये पोलियो के फैलने की काफी आशंका रहती है। इंजेक्शन लगाने के बाद बच्चाें में पोलियो की आशंका पूरी तरह खत्म हो जाएगी। मल में वायरस मिलता भी है तो वह निष्प्रभावी होगा।
विज्ञापन
यूपी 2011 में हुआ था पोलियो मुक्त
यूपी को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 2011 में पोलियो मुक्त घोषित कर दिया था। बरेली में आखिर केस भमौरा में 2010 में मिला था। इसके बाद अंतिम रूप से पश्चिम बंगाल में 2011 में पोलियो केस मिला था।
वर्जन
अक्तूबर से पोलियो का इंजेक्शन पूरे सूबे में लगाया जाएगा। पोलियो ड्रॉप कार्यक्रम भी चलता रहेगा। -डॉ. विजय यादव, सीएमओ, बरेली