{"_id":"67745c51dd579da9aa06275c","slug":"polices-first-good-work-in-the-new-year-cow-smuggling-accused-arrested-in-encounter-bareilly-news-c-4-1-bly1034-552538-2025-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए साल में पुलिस का पहला गुडवर्क, गो तस्करी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए साल में पुलिस का पहला गुडवर्क, गो तस्करी का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हाफ़िजगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात पुलिस ने साल का पहला गुडवर्क किया। रात 12 बजे गो तस्करी के आरोपी राजू कुरैशी के पैर में गोली मार दी। हालांकि, इसे पुलिस के टोटके से जोड़कर देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि पुलिस नए साल की शुरुआत में लूट, हत्या, डकैती सहित अन्य आपराधिक वारदातों के मुकदमे दर्ज करने से परहेज करती है। वह पहला मुकदमा अपनी ओर से ही दर्ज करती है। ज्यादातर ये गुडवर्क से ही जुड़े होते हैं।
हाफिजगंज इंस्पेक्टर पवन कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस टीम ने भोजीपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर चुन्नीलाल निवासी राजू कुरैशी को घेर लिया। इस पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में राजू के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि आरोपी राजू के खिलाफ गोकशी के सात मुक़दमे पहले से चल रहे हैं। अन्य धाराओं के मिलाकर उस पर करीब 12 मुकदमे हैं। हाल ही में उसने हाफ़िजगंज थाना क्षेत्र में गोकशी की दो घटनाएं की हैं। उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व एक बाइक बरामद की गई है। संवाद