फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   policemen entered the house and abused the women in bareilly

Bareilly: सिपाहियों ने घर में घुसकर महिलाओं से की गाली-गलौज, चौकी प्रभारी पर धमकाने का आरोप

Wed, 03 Jan 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 03 Jan 2024 01:15 PM IST
सार

बरेली में पुलिस के कारनामे थम नहीं रहे। कभी मारपीट तो कभी बदसलूकी करने के आरोप लग रहे हैं। चौधरी तालाब सुरखा निवासी एक परिवार ने गढ़ी चौकी पुलिस पर धमकाने और गाली गलौज करने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
policemen entered the house and abused the women in bareilly
महिलाओं ने एसएसपी से की शिकायत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चौधरी तालाब सुर्खा में देवरानी-जिठानी के मकान के विवाद में गढ़ी चौकी प्रभारी और चौकी के सिपाहियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। एसएसपी से शिकायत कर महिलाओं ने वह वीडियो भी दिखाया, जिसमें सिपाही घर में घुसकर अभद्रता कर रहे हैं। इसके अलावा महिलाओं ने चौकी पर इंचार्ज पर धमकाने का आरोप लगाया है। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

विज्ञापन


मोहल्ले की जमीला कई महिलाओं के साथ एसएसपी दफ्तर आईं। जमीला ने बताया कि उन लोगों के नाम एक मकान की रजिस्ट्री है जिसमें वह रहते हैं। उन्होंने मकान का एक हिस्सा देवर को रहने के लिए दे दिया था। देवरानी ने मकान के उस हिस्से पर कब्जा कर लिया। अब वह पूरे मकान पर कब्जा करना चाहती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bareilly: मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बोले- बलूचिस्तान में पाकिस्तानी फौज कर रही बर्बरता, फिर भी यूएनओ खामोश
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीला ने बताया कि देवरानी की गढ़ी चौकी प्रभारी से जान पहचान है। चौकी प्रभारी से मिलकर पीड़िता के खिलाफ झूठा मामला दर्ज कर दिया है। आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी अक्सर उन्हें और उनके परिजनों को बुलाकर चौकी पर बैठा लेते हैं और समझौता करने के लिए धमकाते हैं। 

आरोप लगाया कि चौकी प्रभारी ने सिपाहियों को घर भेजकर परिजनों से अभद्रता की। चौकी प्रभारी ने धमकी दी है कि अगर समझौता नहीं किया तो फर्जी मामले में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा। एसएसपी से चौकी प्रभारी और पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed