फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   policeman threat to man

रुपए मांगने पर सिपाही ने दी एनकाउंटर में मरवाने की धमकी

Wed, 05 Jan 2022 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
policeman threat to man
रामनगर। भमोरा थाने में तैनात रहे एक सिपाही ने बेटे का एक्सीडेंट होने पर देवचरा में रहने वाले ढाबा मालिक मिंटू गुप्ता से करीब नौ साल पहले दो लाख रुपये उधार लिए। बाद में जब मिंटू ने सिपाही से रुपये मांगे तो वह टालमटोल करता रहा। इस बीच उसका दूसरे जनपद में तबादला हो गया। चार दिन पहले मिंटू रुपये मांगने उसके घर बदायूं गया तो सिपाही ने गाली गलौज करते हुए उसे एनकाउंटर में मरवाने की धमकी दी। पीड़ित ने मामले की शिकायत एसएसपी से की है।
विज्ञापन

थाना भमोरा क्षेत्र के देवचरा निवासी मिंटू गुप्ता ढाबा चलाते हैं। उन्होंने एसएसपी को शिकायत कर बताया कि वर्ष 2013 में भमोरा थाने में तैनात रहे एक सिपाही के बेटे का एक्सीडेंट हो गया था। सिपाही से परिचय होने उसके मांगने पर उन्होंने उसे दो लाख रुपये उधार दे दिए। बाद में रुपये मांगने पर सिपाही टालमटोल करता रहा था। कुछ समय बाद सिपाही का स्थानांतरण दूसरे जनपद में हो गया। एक जनवरी को वह उसके घर बदायूं गए तो सिपाही की पत्नी ने फोन पर बात कराई। इस पर सिपाही आगबबूला हो गया और दोबारा रुपये मांगने पर उसे एनकाउंटर में मरवाने की धमकी दी। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपी सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed