{"_id":"5d239e0e8ebc3e6cde236f04","slug":"policeman-drunk-on-duty-bareilly-news-bly367850436","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम से डरता हूं न एसएसपी से.., नौकरी अपनी मर्जी से करता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम से डरता हूं न एसएसपी से.., नौकरी अपनी मर्जी से करता हूं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने नशे के सुरूर में जमकर हंगामा काटा। पब्लिक से उलझ रहा दीवान समझाने पर एएसआई से ही उलझ गया। बोला- न डीएम से डरता हूं और न एसएसपी से, नौकरी अपनी मर्जी से करता हूं। जो मर्जी हो कर लो। स्टाफ ने कोतवाली पुलिस से शिकायत को तो नशेड़ी सिपाही भाग निकला। कोतवाल ने उसकी गैरहाजिरी और घटना की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी है। उस पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
हेड कांस्टेबल संतोष सिंह की पोस्टिंग नवाबगंज कोतवाली में है। उसकी ड्यूटी फिलहाल कलक्ट्रेट गेट पर सुरक्षा दस्ते में लगाई गई है। सोमवार दोपहर संतोष नशे की हालत में ड्यूटी पर हंगामा कर रहा था। आसपास से गुजर रहे लोगों ने इतनी महत्वपूर्ण जगह नशे की हालत में ड्यूटी कर रहे दीवान को देखकर वीडियो बनानी शुरू की तो वह भड़क गया। वह लोगों से झगड़ा करने लगा। ड्यूटी पर मौजूद एएसआई उदयवीर और अन्य स्टाफ ने उसे समझाकर शांत करने की कोशिश की। इस पर दीवान उखड़ गया। बोला कि अपनी मर्जी से नौकरी करता हूं, न डीएम से डरता हूं न एसएसपी से। जूते मारूंगा तो सही हो जाओगे। स्टाफ से कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या कर लोगे। मेरी रिपोर्ट ही तो करोगे... कर दो। मैं पुलिस लाइन आ जाऊंगा, लाइन मुझे पसंद भी है। इस बीच स्टाफ ने कोतवाली और स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा को सूचना दी तो मौका भांपकर दीवान वहां से जाने लगा। स्टाफ ने रोकने की कोशिश की तो वह उन्हें धक्का देकर चला गया। स्टेशन चौकी से पुलिस पहुंची तो वह मौके पर नहीं मिला। चौकी प्रभारी के बाद कोतवाल गीतेश कपिल ने दीवान संतोष वर्मा की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजी है। कोतवाल ने बताया कि अधिकारी ही उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगे।