फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Policeman committed suicide by shooting himself in Bareilly

सिपाही ने की खुदकुशी: ड्यूटी से लौटने के बाद फोन किया स्विच ऑफ, कमरा बंदकर राइफल से सिर में मारी गोली

Sat, 09 Mar 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 09 Mar 2024 01:15 PM IST
सार

सिरौली थाने के सिपाही ने शुक्रवार शाम को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया गया है कि ड्यूटी से लौटने के बाद सिपाही ने आत्मघाती कदम उठाया। आत्महत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Policeman committed suicide by shooting himself in Bareilly
सिपाही अरुण यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के सिरौली थाने में तैनात सिपाही अरुण यादव (25) ने शुक्रवार शाम थाना परिसर स्थित अपने क्वार्टर में लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। गोली की आवाज सुनकर थाने के स्टाफ ने कमरे का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला। उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


अरुण मूल रूप से अमरोहा जिले के थाना धनौरा के गांव फौलादपुर के रहने वाले थे। वह वर्ष 2018 बैच के सिपाही थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी से लौटकर उन्होंने अपना मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर कमरा बंद कर लिया था।
विज्ञापन


अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर एक महिला सिपाही दौड़कर अरुण के कमरे की ओर गईं। खिड़की से झांककर देखा तो उनकी चीख निकल गई। तब तक थाने का पूरा स्टाफ वहां पहुंच गया। दरवाजा तोड़कर अरुण को निकाला गया। स्टाफ के लोग उन्हें जिला अस्पताल ले गए। मौत की पुष्टि होने पर अरुण के घर सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पारिवारिक विवाद मान रहे अफसर
अरुण शादीशुदा थे। कमरा और मोबाइल फोन बंद कर जान देने को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। सिरौली थाने के प्रभारी दो दिन पहले ही वहां भेजे गए हैं तो विभागीय वजह की गुंजाइश कम हो जाती है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि परिजनों के आने पर उनसे बात की जाएगी। मोबाइल फोन की भी जांच होगी। कोई पारिवारिक वजह ही रही होगी जो जांच में स्पष्ट हो जाएगी।

भीड़ जुटी तो बंद किया थाने का गेट
फायरिंग और चीखपुकार सुनकर राहगीर व आसपास के दुकानदार भी थाने की तरफ चले आए। भीड़ बढ़ती देख पुलिसकर्मियों ने थोड़ी देर के लिए थाने का मेन गेट बंद किया। इस वजह से कस्बे में कई तरह की चर्चा शुरू हो गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed